MP में राजनीतिक नियुक्तियों पर हलचल तेज, संघ और दिल्ली से मंथन के बाद नामों की सूची तैयार

MP में राजनीतिक नियुक्तियों पर हलचल तेज, संघ और दिल्ली से मंथन के बाद नामों की सूची तैयार

MP News: लंबे समय से मध्यप्रदेश को जिन राजनीतिक नियुक्तियों ( का इंतजार है, वह जल्द पूरा होगा। निगम मंडलों, प्राधिकरणों व आयोगों में थोकबंद नियुक्तियां होंगी। दिल्ली के सुझाव पर सत्ता व संगठन ने प्रस्तावित नामों की सूची तैयार कर ली है। संघ के साथ भी सूची में शामिल कुछ नामों पर विचार-विमर्श किया जा चुका है। सूची को दिल्ली भेजा जा चुका है, वहां से हरी झंडी मिलते ही नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए जाने लगेंगे।

पहले होनी थी 12 प्रमुख नियुक्तियां

असल में विधानसभा व लोकसभा चुनाव को हुए दो साल हो रहे हैं। अब तक निगम मंडलों, प्राधिकरणों व आयोगों में नियुक्तियां नहीं हुई है। इसके कारण जमीनी स्तर पर काम करने वाले जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों में आक्रोश पनप रहा है। इसे बात को देखते हुए जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में सत्ता व संगठन ने तय किया था कि 12 प्रमुख निगम मंडलों, प्राधिकरणों व आयोगों में पहले नियुक्तियां की जाए। नाम तय कर लिए थे लेकिन इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया और इस तरह नियुक्ति अटक गई।

दिल्ली का संदेश, बड़ी सूची लाओ

असल में राजनीतिक नियुक्तियाें (MP Political Appointments) में देरी हो रही है, इस बात से नाराजगी बढ़ी है जो कि भोपाल से लेकर दिल्ली तक संज्ञान में आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक उक्त नाराजगी के बाद ही दिल्ली ने संदेश दिया है कि 10 से 12 नामों से काम नहीं चलेगा, अब सूची बड़ी लाओ ताकि एक मुश्त ज्यादातर निगम मंडलों, प्राधिकरणों व आयोगों में नियुक्तियां की जा सकें।

मैराथन बैठक में तय हुए कई नाम

बताया जा रहा है कि राजनीतिक नियुक्तियों के लिए तय किए गए नामों में से कई नाम शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में तय किए गए। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (MP BJP President Hemant Khandelwal) व अन्य प्रमुख लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक उक्त बैठक में निगम मंडलों, प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित नामों की सूची को अंतिम रूप दिया। (MP News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *