Video News: देह व्यापार, अश्लीलता फैलाने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट धारकों विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Video News: देह व्यापार, अश्लीलता फैलाने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट धारकों विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Ahmedabad. शहर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल सर्विलांस और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करते हुए सोशल मीडिया के जरिए देह व्यापार और महिलाओं के डिजिटल शोषण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। अवैध एस्कॉर्ट सर्विस रैकेट चलाने वाले और जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले 120 इंस्टाग्राम हैंडल्स, फेसबुक पेज और विभिन्न वेबसाइटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

क्राइम ब्रांच के पीआइ जयेश मकवाणा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि विशेष तकनीकी विश्लेषण के दौरान क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद में सक्रिय सोशल मीडिया प्रोफाइल्स और वेब लिंक्स का एक नेटवर्क उजागर किया। करीब तीन महीने तक मॉनीटरिंग के बाद अहमदाबाद से संचालित हो रहे 120 सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन प्लेटफॉर्म की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं एआइ तकनीक का दुरुपयोग करके “एस्कॉर्ट सर्विस” के नाम पर अश्लील सामग्री तैयार कर उसका प्रसार किया जा रहा है। इन प्रोफाइल्स पर अहमदाबाद शहर के लिए “प्रति घंटा दर” और “नाइट स्टे” शुल्क की घोषणा भी की गी है। इसके साथ ही अवैध लेन-देन के लिए मोबाइल नंबर और यूपीआइ आइडी भी साझा किए गए हैँ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये अकाउंट धारक अश्लील विज्ञापनों के जरिए नागरिकों को फंसाकर यूपीआइ से ऑनलाइन भुगतान करवाते हैं और बाद में वित्तीय धोखाधड़ी करते थे।

यह गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं को अपमानजनक तरीके से चित्रित कर उनकी गरिमा को भी नुकसान पहुंचाने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *