फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए डिजिटल पहचान-DM:सीतामढ़ी में 2 से 6 फरवरी तक लगेंगे विशेष शिविर,₹15 का सेवा शुल्क समाप्त

फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए डिजिटल पहचान-DM:सीतामढ़ी में 2 से 6 फरवरी तक लगेंगे विशेष शिविर,₹15 का सेवा शुल्क समाप्त

सीतामढ़ी में कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तीसरा चरण 2 से 6 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। यह अभियान जिले की सभी पंचायतों में विशेष शिविरों के माध्यम से संचालित होगा। शनिवार को जिलाधिकारी ने प्रेस ब्रीफिंग कर इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। अधिक से अधिक किसानों को मिले कृषि योजनाओं का लाभ जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर किसानों की फार्मर आईडी/फार्मर रजिस्ट्री तैयार करना है। इसका लक्ष्य अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ समय पर, पारदर्शी और सुगमता से उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए एक अद्वितीय डिजिटल पहचान है। इसके माध्यम से किसान फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि अनुदान और फसल क्षति पर सहायता जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही डिजिटल मंच से प्राप्त कर सकेंगे। CSC कर्मियों को पंचायत स्तर पर किया गया तैनात अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) कर्मियों को पंचायत स्तर पर तैनात किया गया है। प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी कार्य की लगातार समीक्षा करेंगे और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम किसान लाभार्थियों के लिए 50 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में अब तक 1,08,000 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है, जबकि शेष लाभार्थियों को इस विशेष अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से कवर किया जाएगा। आधार कार्ड- जमीन रसीद की पंचायत केंद्र पर FR उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने आधार कार्ड, जमीन की रसीद (एलपीसी/राजस्व रसीद) और मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित तिथि पर अपने पंचायत केंद्र पर उपस्थित होकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाने पर भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित कई अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। किसानों की सुविधा के लिए सभी पंचायतों में मिशन मोड में शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही, CSC/वसुधा केंद्रों पर यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्व में लिया जाने वाला ₹15 का सेवा शुल्क समाप्त कर दिया गया है। bhfr.agristack.gov.in पोर्टल पर करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किसान स्वयं भी bhfr.agristack.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551 एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता संजीव कुमार, जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह तथा जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार उपस्थित थे। सीतामढ़ी में कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तीसरा चरण 2 से 6 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। यह अभियान जिले की सभी पंचायतों में विशेष शिविरों के माध्यम से संचालित होगा। शनिवार को जिलाधिकारी ने प्रेस ब्रीफिंग कर इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। अधिक से अधिक किसानों को मिले कृषि योजनाओं का लाभ जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर किसानों की फार्मर आईडी/फार्मर रजिस्ट्री तैयार करना है। इसका लक्ष्य अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ समय पर, पारदर्शी और सुगमता से उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए एक अद्वितीय डिजिटल पहचान है। इसके माध्यम से किसान फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि अनुदान और फसल क्षति पर सहायता जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही डिजिटल मंच से प्राप्त कर सकेंगे। CSC कर्मियों को पंचायत स्तर पर किया गया तैनात अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) कर्मियों को पंचायत स्तर पर तैनात किया गया है। प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी कार्य की लगातार समीक्षा करेंगे और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम किसान लाभार्थियों के लिए 50 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में अब तक 1,08,000 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है, जबकि शेष लाभार्थियों को इस विशेष अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से कवर किया जाएगा। आधार कार्ड- जमीन रसीद की पंचायत केंद्र पर FR उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने आधार कार्ड, जमीन की रसीद (एलपीसी/राजस्व रसीद) और मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित तिथि पर अपने पंचायत केंद्र पर उपस्थित होकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाने पर भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित कई अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। किसानों की सुविधा के लिए सभी पंचायतों में मिशन मोड में शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही, CSC/वसुधा केंद्रों पर यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्व में लिया जाने वाला ₹15 का सेवा शुल्क समाप्त कर दिया गया है। bhfr.agristack.gov.in पोर्टल पर करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किसान स्वयं भी bhfr.agristack.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551 एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता संजीव कुमार, जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह तथा जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *