दरभांगा में मानवाधिकार संगठन सदस्य की गोली मार कर हत्या:पत्नी मधुबनी में सरकारी टीचर; घटनास्थल से खोखा बरामद, मर्डर के बाद आरोपी फरार

दरभांगा में मानवाधिकार संगठन सदस्य की गोली मार कर हत्या:पत्नी मधुबनी में सरकारी टीचर; घटनास्थल से खोखा बरामद, मर्डर के बाद आरोपी फरार

दरभंगा में आज शाम बदमाशों ने मानवाधिकार संगठन सदस्य की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। इनकी पत्नी मधुबनी जिला के हीरोपट्टी मध्य विद्यालय में टीचर है। मृतक की पहचान हरिशंकर शर्मा उर्फ ‘बिजली’ (50) के रुप में हुई है। दरअसल, हमले में हरिशंकर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से कई खाली खोखा बरामद मामला कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियारी नगर पंचायत के कोटपट्टी इलाके का है। घटनास्थल से कई खाली खोखा बरामद किया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। बता दें कि हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए है। सूचना मिलते ही कमतौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ कमतौल एस के सुमन और सिटी एसपी दरभंगा अशोक चौधरी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी बोले- जल्द गिरफ्तारी होगी पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचना तंत्र की मदद ली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद इलाके में भारी दहशत है। लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दरभंगा में आज शाम बदमाशों ने मानवाधिकार संगठन सदस्य की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। इनकी पत्नी मधुबनी जिला के हीरोपट्टी मध्य विद्यालय में टीचर है। मृतक की पहचान हरिशंकर शर्मा उर्फ ‘बिजली’ (50) के रुप में हुई है। दरअसल, हमले में हरिशंकर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से कई खाली खोखा बरामद मामला कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियारी नगर पंचायत के कोटपट्टी इलाके का है। घटनास्थल से कई खाली खोखा बरामद किया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। बता दें कि हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए है। सूचना मिलते ही कमतौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ कमतौल एस के सुमन और सिटी एसपी दरभंगा अशोक चौधरी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी बोले- जल्द गिरफ्तारी होगी पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचना तंत्र की मदद ली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद इलाके में भारी दहशत है। लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *