सहरसा पुलिस ने अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाना और टीओपी-02 की संयुक्त कार्रवाई में कचहरी हॉल्ट के पास से एक युवक को लोडेड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार शाम पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। पुलिस को 31 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि कचहरी हॉल्ट स्थित एक चाय की दुकान पर एक युवक हथियार लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और टीओपी-02 प्रभारी सनोज वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा
पुलिस टीम जैसे ही चाय की दुकान के पास पहुंची, युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बौआनंद कुमार उर्फ बौआ कुमार के रूप में हुई है। वह सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथ पट्टी, वार्ड नंबर-04 का निवासी है। कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में कांड संख्या 111/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए / 26 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी-02 प्रभारी सनोज वर्मा, पीएसआई रूपा कुमारी और सदर थाना एवं टीओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस तत्परता की सराहना की है। सहरसा पुलिस ने अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाना और टीओपी-02 की संयुक्त कार्रवाई में कचहरी हॉल्ट के पास से एक युवक को लोडेड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार शाम पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। पुलिस को 31 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि कचहरी हॉल्ट स्थित एक चाय की दुकान पर एक युवक हथियार लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और टीओपी-02 प्रभारी सनोज वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा
पुलिस टीम जैसे ही चाय की दुकान के पास पहुंची, युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बौआनंद कुमार उर्फ बौआ कुमार के रूप में हुई है। वह सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथ पट्टी, वार्ड नंबर-04 का निवासी है। कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में कांड संख्या 111/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए / 26 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी-02 प्रभारी सनोज वर्मा, पीएसआई रूपा कुमारी और सदर थाना एवं टीओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस तत्परता की सराहना की है।


