शादी का झांसा देकर नेपाल की युवती को विदेश ले गया बरेली का युवक, 3 लाख छीनकर हुआ फरार, फिर हुआ ये…

शादी का झांसा देकर नेपाल की युवती को विदेश ले गया बरेली का युवक, 3 लाख छीनकर हुआ फरार, फिर हुआ ये…

बरेली। नवाबगंज के एक युवक पर नेपाल की युवती को शादी का झांसा देकर विदेश ले जाने और उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने चार दिन पहले उससे तीन लाख रुपये और दो मोबाइल फोन छीन लिए और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता, जो नेपाल के झापा शहर की रहने वाली है, ने बताया कि पांच साल पहले उसके फोन पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले युवक ने खुद को नवाबगंज का रहने वाला बताया और बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। पहले वह उसे कुवैत ले गया, जहां एक साल तक रहे। इसके बाद आरोपी युवती को गोवा ले आया। यहां उसने एक रेस्टोरेंट खोला, जिसमें युवती ने निवेश किया, लेकिन आरोपी ने सारी रकम डुबा दी।

मुंबई में नौकरी और उत्पीड़न

युवती के अनुसार, बाद में आरोपी उसे मुंबई ले गया, जहां वह होटल में नौकरी करने लगी। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उससे मारपीट करता था। जब उसने अलग रहने की बात की, तो आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये और दो मोबाइल फोन छीन लिए और पीटकर घर से निकाल दिया।

नवाबगंज थाने में दी तहरीर

मुंबई से बरेली लौटकर युवती ने नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर देने के बाद पुलिस ने मदद नहीं की, जिस पर युवती ने कोतवाली के गेट पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने युवती को कोतवाली में बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली।

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवती से मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है और युवती के साथ मारपीट मुंबई में हुई। आरोपी के परिजन नवाबगंज में रहते हैं, जबकि आरोपी मुंबई में निवास कर रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *