भतीजे ने चाकू घोंपकर चाचा की कर दी हत्या, चचेरा भाई भी हमले से हुआ घायल

भतीजे ने चाकू घोंपकर चाचा की कर दी हत्या, चचेरा भाई भी हमले से हुआ घायल

डूंगरपुर: दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाल कोलखण्ड़ा पुनेला फला में दो भाईयों के बीच पुरानी रंजीश के चलते शुक्रवार को भतीजे ने चाचा के पेट में चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं, हमले में मृतका का बेटा भी गंभीर घायल है।

थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पाल कोलखण्ड़ा पुनेला फला निवासी हितेश पुत्र देवीलाल परमार ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता देवीलाल व बडे पापा हरीश दोनों के बीच पुरानी रंजीश चल रही थी। रंजीश के चलते अकसर दोनों परिवारों में विवाद होता रहता था।

पेट में चाकू गोपने से हुई देवीलाल की मौत

रोज की तरह शुक्रवार को हितेश व उसके पिता देवीलाल दोनों मजदूरी करने गए थे। शाम को दोनों घर वापस आए तो, घर पर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते देवीलाल पर उसके भाई हरीश व उसके बेटे प्रकाश ने चाकू से हमला कर दिया। प्रकाश ने देवीलाल के पेट में चाकू गोप दिया। वहीं, बीचबचाव करने आए हितेश पर भी चाकू से कई वार किए। इसके बाद हरीश व प्रकाश दोनों मौके से भाग गए।

घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाए। यहां पर चिकित्सक ने देवीलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हितेश को चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने शनिवार सुबह शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *