घाटमपुर में संत रविदास जयंती पर भव्य आयोजन:भाजपा नेताओं सहित गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का आह्वान

    घाटमपुर में रविवार को संत रविदास देव स्थान पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन संत रविदास देव स्थान समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य राजनारायण कुरील के नेतृत्व में किया गया। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। सभी अतिथियों ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने संत रविदास के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को वर्तमान समय में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजनारायण कुरील ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास के आदर्श हमें जाति-पाति से ऊपर उठकर समाज सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामराम पाल, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, इंजीनियर सत्य प्रकाश कुरील, पार्षद सत्यम सिंह चौहान, मनीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

    ​ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *