गोरखपुर में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रादेशिक सभापति ब्रजेश पाठक और उपसभापति के मार्गनिर्देशन तथा महासचिव रामानंद कटियार के दिशा-निर्देश में, गोरखपुर के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह की पहल पर 26वीं वाहिनी PAC बिछिया कैंप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना रहा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ कमांडेंट श्रीमती निहारिका शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर किया। उनके इस कदम से PAC जवानों में रक्तदान को लेकर उत्साह और सकारात्मक संदेश देखने को मिला। 88वीं बार रक्तदान, जिले में सर्वाधिक शिविर के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक महेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने 88वीं बार रक्तदान किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में सर्वाधिक बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड कायम किया। उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने उनके इस योगदान की सराहना की। रक्तदान शिविर में कुल 30 PAC जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रेडक्रॉस की टीम द्वारा रक्तदान से पहले सभी दाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रेडक्रॉस टीम का उल्लेखनीय योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल, रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा, सत्येंद्र बहादुर सिंह, विनय पाठक, आदित्य निगम सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की बात कही।


