विकसित भारत जी राम जी को लेकर दौसा में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मनरेगा और वीबी-जी राम जी का फर्क समझाया। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता निमिषा गौड ने कहा केंद्र सरकार की नीतियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। इससे विकसित भारत की संकल्पना, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करके भ्रम फैला रही है। कांग्रेस शासन काल में मनरेगा में भ्रष्टाचार, फर्जी जॉब कार्ड और बेकार के कामों का पर्याय बन गया था। अब विकसित भारत-जी राम जी से ग्रामीण रोजगार की तस्वीर बदलेगी। नए कानून में सालाना रोजगार की गारंटी 100 से बढाकर 125 दिन कर दी गई है और गांव में ठोस व टिकाऊ काम होंगे। नई योजना में मिलेगी रोजगार गारंटी जिला प्रभारी सोमकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के समय की मनरेगा भ्रष्टाचार, कुशासन, खराब संपत्ति सृजन एवं न्यूनतम दीर्घकालिक प्रभाव से ग्रसित था। नई योजना में रोजगार गारंटी 100 से 125 दिन हुई, समय पर मजदूरी मिलेगी। भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने कहा मनरेगा बंद नहीं हुआ है, इसका नाम बदला गया है। कांग्रेस तो रामजी के नाम से ही चिढ़ती है।अब गांव में ईमानदारी से काम होंगे। इन्होंने ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, लोकसभा प्रत्याशी रहे कन्हैया लाल मीणा, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, पूर्व प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता रवि पालीवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला संयोजक हरकेश मटलाना, सह संयोजक विजय बैरवा, पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल, जिला महामंत्री विपिन जैन, शहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डीपी सैनी, सियाराम शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


