पंजाब के लुधियाना में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने खुफिया सूचना के आधार पर एक कूरियर ऑफिस पर छापा मारकर नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। जांच के दौरान अमेरिका और कनाडा भेजे जा रहे 7 पार्सलों से 12.118 किलोग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60.59 लाख रुपये आंकी गई है। बर्तन और एडल्ट डायपर पैड में छिपाया था नशा
DRI लुधियाना जोनल यूनिट के अधिकारियों ने पार्सलों को स्कैन किया तो उनमें संदिग्ध सामग्री पाई गई। खोलने पर सामने आया कि अफीम को बर्तनों और एडल्ट डायपर पैड के अंदर छिपाया गया था, ताकि घरेलू सामान की आड़ में तस्करी की जा सके। 30 पैकेट किए बरामद कुल 30 पैकेट बरामद किए गए हैं। इन्हें 31 जनवरी 2026 को NDPS एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। DRI टीम के हाथ कुछ सुराग भी लगे आरोपियों का पिछला रिकार्ड खंगाला जा रहा है। वहीं कूरियर आफिस का भी रिकार्ड चैक किया जा रहा है। नशीला पदार्थ कितने समय से पार्सल के जरिए सप्लाई हो रहा था इसे लेकर भी अधिकारी लगातार पूछ पड़ताल में जुट गए है।


