80 करोड़ का ‘ताज महल डायमंड नेकलेस’ पहनकर छाईं Margot Robbie, जानें इसका शाही मुगलिया रहस्य

80 करोड़ का ‘ताज महल डायमंड नेकलेस’ पहनकर छाईं Margot Robbie, जानें इसका शाही मुगलिया रहस्य
मार्गो रॉबी ने अपनी पहचान दुनियाभर में बनाई है। मार्गो रॉबी एक ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में एक्ट्रेस काफी चर्चा में है और उनकी कुछ फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस बार रॉबी चर्चा में आने का कारण उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका एक शाही नेकलेस है। दरअसल, मार्गो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Wuthering Heights’ के प्रीमियर पर पहुंची थीं। इस ईवेंट में वह एक बेहद आकर्षक गाउन पहनकर पहुंचीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके गले में सजे शानदार नेकलेस ने खींचा।
यह रॉयल हार देखते ही देखते चर्चा का केंद्र बन गया। कहा गया कि यह वही मशहूर नेकलेस है जो दिग्गज ब्रिटिश-अमेरिकन अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर से जुड़ा रहा है। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि इस शाही ज्वेलरी का गहरा संबंध भारत और मुगल वंश के इतिहास से भी जुड़ा हुआ है। अब सवाल उठता है कि यदि इस हार का रिश्ता भारत से है, इसे मुगल बादशाहों ने अपनी बेगमों को दिया था, तो यह विदेशी एक्ट्रेस के पास कैसे आया है।
मार्गो रॉबी का नेकलेस
बता दें कि, मार्गो रॉबी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपनी अकमिंग फिल्म के प्रीमियर में ‘ताज महल डायमंड नेकलेस’ वियर किया है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। यह नेकलेस जेड स्टोन से बना हुआ है। जेड स्टोन में कस्टम गोल्ड, रूबी और डायमंड चेन जड़ा ये हार्ट शेप नेकलेस हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ का है। इनका 79 वर्ष की उम्र में उनके निधन के बाद भी यह नेकलेस इतिहास में अपनी खास पहचान बनाए हुए है। इससे जुड़ी कई रोचक कहानियां दर्ज हैं।
कहा जाता है कि एक समय यह कीमती नेकपीस रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था, लेकिन बाद में यह एक मशहूर लग्ज़री ज्वेलरी ब्रांड के पास पाया गया। यह वहां कैसे पहुंचा, इसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है। बताया जाता है कि एलिजाबेथ टेलर के पति ने यह हार उनके 40वें जन्मदिन पर उपहार में दिया था। साल 2011 में एलिजाबेथ टेलर की संपत्ति की नीलामी के दौरान इस शाही नेकलेस को करीब 80 करोड़ रुपये में बेचा गया था।
मार्गो रॉबी के नेकलेस का क्या है भारत से रिश्ता?
यह ‘ताज महल डायमंड नेकलेस’का सीधा कनेक्शन भारत से है। ये जिस रत्न यानी हरिताश्म (जेड स्टोन) से बना है। इसको धन और लक का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें कि, इस हार पर फारसी भाषा में लिखा है-  प्यार अमर है। इस नेकलेस पर मुगल बेगम नूरजहां का नाम भी अंकित है। नूरजहां को उनके पति मुगल सम्राट जहांगीर ने ये हार दिया था। फिर शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज ने ये शाही हर गिफ्ट दिया था। मुमताज की मौत के बाद उनकी याद में ताजमहल बना और इसलिए इसको ‘ताज महल डायमंड नेकलेस’का नाम दिया गया है। फिर कार्टियर ने अपने रॉयल कलेक्शन का हिस्सा बना। इस हार की कीमत 74-80 करोड़ रुपये बताई जाती है। 

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *