सीट अरेंजमेंट-सीसीटीवी और बिजली-पानी की हो व्यवस्था- DM:इंटर परीक्षा को लेकर सीवान प्रशासन अलर्ट, कहा-स्लीपर पहनकर आएं केंद्र

सीट अरेंजमेंट-सीसीटीवी और बिजली-पानी की हो व्यवस्था- DM:इंटर परीक्षा को लेकर सीवान प्रशासन अलर्ट, कहा-स्लीपर पहनकर आएं केंद्र

सीवान सहित पूरे बिहार में सोमवार 2 फरवरी से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। सीट अरेंजमेंट, सीसीटीवी अधिष्ठापन, बिजली-पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच पूरी कर ली गई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। 200 बिहार होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया परीक्षा की निष्पक्षता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके तहत लगभग 200 बिहार होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है, जिन्हें रविवार को बिहार होमगार्ड कार्यालय से कमान सौंप दी गई। वहीं, परीक्षा के दौरान शहर में जाम की संभावित समस्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों को खास तौर पर परीक्षा केंद्रों के आसपास तैनात किया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो और आम नागरिक भी जाम से प्रभावित न हों। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में इंटर परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पुरुष एवं एक महिला स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गश्ती दल, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। डीएम ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित सभी नियमों का सख़्ती से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जूता और मोजा पूरी तरह प्रतिबंधित उन्होंने परीक्षार्थियों से कदाचार से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि बोर्ड के निर्देशानुसार केवल स्लीपर पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करें। जूता और मोजा पूरी तरह प्रतिबंधित है। डीएम ने भरोसा जताया कि प्रशासनिक सतर्कता और परीक्षार्थियों के सहयोग से इंटर परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न होगी। सीवान सहित पूरे बिहार में सोमवार 2 फरवरी से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। सीट अरेंजमेंट, सीसीटीवी अधिष्ठापन, बिजली-पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच पूरी कर ली गई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। 200 बिहार होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया परीक्षा की निष्पक्षता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके तहत लगभग 200 बिहार होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है, जिन्हें रविवार को बिहार होमगार्ड कार्यालय से कमान सौंप दी गई। वहीं, परीक्षा के दौरान शहर में जाम की संभावित समस्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों को खास तौर पर परीक्षा केंद्रों के आसपास तैनात किया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो और आम नागरिक भी जाम से प्रभावित न हों। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में इंटर परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पुरुष एवं एक महिला स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गश्ती दल, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। डीएम ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित सभी नियमों का सख़्ती से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जूता और मोजा पूरी तरह प्रतिबंधित उन्होंने परीक्षार्थियों से कदाचार से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि बोर्ड के निर्देशानुसार केवल स्लीपर पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करें। जूता और मोजा पूरी तरह प्रतिबंधित है। डीएम ने भरोसा जताया कि प्रशासनिक सतर्कता और परीक्षार्थियों के सहयोग से इंटर परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *