वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाच पाठ से वातावरण भक्तिमय:गोपालगंज में विराट हिंदू सम्मेलन, आरएसएस शताब्दी वर्ष पर समाज को एकजुट करने का आह्वान

वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाच पाठ से वातावरण भक्तिमय:गोपालगंज में विराट हिंदू सम्मेलन, आरएसएस शताब्दी वर्ष पर समाज को एकजुट करने का आह्वान

गोपालगंज के थावे प्रखंड स्थित होमगार्ड मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठाकर राष्ट्रहित में एकजुट करना था। थावे मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पांडेय ने इसकी अध्यक्षता की। सम्मेलन की शुरुआत मां भारती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर हुई। बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाच पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने कन्याओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ‘जय श्री राम’, और ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ के लगे नारे इस दौरान ‘जय श्री राम’, ‘जय मां थावे वाली’ और ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में नई ऊर्जा का संचार हुआ। सम्मेलन में हजारों की संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। भगवा ध्वजों से पटा मैदान और ‘जय श्री राम’ के उद्घोषों ने वातावरण को भक्तिमय और ओजस्वी बना दिया। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि संघ पिछले सौ वर्षों से राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण की जिस यात्रा पर है, वह अब अपने चरम प्रभाव पर है। मंच से वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता पर विशेष जोर दिया। मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता पर चर्चा करते हुए हिंदू समाज के भीतर व्याप्त भेदभाव और छुआछूत को पूरी तरह समाप्त कर एक अखंड समाज बनाने की अपील की। साथ ही, देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के लिए नागरिकों को सजग रहने का आह्वान किया गया। बिना एकजुट हुए समाज की चुनौतियों का सामना करना असंभव वक्ताओं ने सांस्कृतिक गौरव, अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास को याद रखने तथा उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेने पर भी बल दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संगठन में ही शक्ति है और बिना एकजुट हुए समाज की चुनौतियों का सामना करना असंभव है। गोपालगंज का यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के जागरण का एक शंखनाद साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण का सामूहिक संकल्प लिया। गोपालगंज के थावे प्रखंड स्थित होमगार्ड मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठाकर राष्ट्रहित में एकजुट करना था। थावे मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पांडेय ने इसकी अध्यक्षता की। सम्मेलन की शुरुआत मां भारती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर हुई। बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाच पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने कन्याओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ‘जय श्री राम’, और ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ के लगे नारे इस दौरान ‘जय श्री राम’, ‘जय मां थावे वाली’ और ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में नई ऊर्जा का संचार हुआ। सम्मेलन में हजारों की संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। भगवा ध्वजों से पटा मैदान और ‘जय श्री राम’ के उद्घोषों ने वातावरण को भक्तिमय और ओजस्वी बना दिया। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि संघ पिछले सौ वर्षों से राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण की जिस यात्रा पर है, वह अब अपने चरम प्रभाव पर है। मंच से वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता पर विशेष जोर दिया। मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता पर चर्चा करते हुए हिंदू समाज के भीतर व्याप्त भेदभाव और छुआछूत को पूरी तरह समाप्त कर एक अखंड समाज बनाने की अपील की। साथ ही, देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के लिए नागरिकों को सजग रहने का आह्वान किया गया। बिना एकजुट हुए समाज की चुनौतियों का सामना करना असंभव वक्ताओं ने सांस्कृतिक गौरव, अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास को याद रखने तथा उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेने पर भी बल दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संगठन में ही शक्ति है और बिना एकजुट हुए समाज की चुनौतियों का सामना करना असंभव है। गोपालगंज का यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के जागरण का एक शंखनाद साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण का सामूहिक संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *