Hyundai India Sales January 2026: हुंडई ने रचा बिक्री का नया इतिहास, जनवरी में सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री

Hyundai India Sales January 2026: हुंडई ने रचा बिक्री का नया इतिहास, जनवरी में सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री

Hyundai India Sales January 2026: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने जनवरी 2026 में बिक्री के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने इस महीने अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है। हुंडई मोटर इंडिया ने जनवरी 2026 में घरेलू बाजार में 59,107 यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

इसके साथ ही कंपनी की कुल मासिक बिक्री 73,137 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। कुल बिक्री में साल-दर-साल 11.5 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है।

निर्यात में भी जबरदस्त उछाल

जनवरी 2026 में Hyundai के निर्यात आंकड़े भी उत्साहजनक रहे। कंपनी ने इस दौरान 14,030 यूनिट्स का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20.9 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा वैश्विक बाजारों में ब्रांड पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

नए CEO के नेतृत्व में रिकॉर्ड शुरुआत

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ Tarun Garg ने इस उपलब्धि पर कहा कि जनवरी 2026 Hyundai Motor India के लिए एक अहम पड़ाव है। उन्होंने बताया कि घरेलू बाजार में रिकॉर्ड बिक्री और कुल बिक्री में दोहरे अंकों की वृद्धि कंपनी के मजबूत ब्रांड, कर्मचारियों, डीलर नेटवर्क और ग्राहकों के भरोसे का नतीजा है। निर्यात में लगभग 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी वैश्विक स्तर पर Hyundai की साख को भी मजबूत करती है।

गौरतलब है कि तरुण गर्ग ने 1 जनवरी 2026 से Hyundai Motor India के एमडी और सीईओ का पद संभाला है। यह पहली बार है जब कंपनी के 29 साल के इतिहास में किसी भारतीय नागरिक को इस जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारत में विस्तार की बड़ी तैयारी

Hyundai आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने पहले ही ऐलान किया है कि वह वित्त वर्ष 2030 तक भारत में 26 नए मॉडल्स लॉन्च करेगी। हाल ही में लॉन्च किया गया नया जेनरेशन Venue इस रणनीति की पहली कड़ी है। इसके अलावा, कंपनी सात नए मॉडल, छह मौजूदा मॉडलों के री-डिजाइन और कई अपडेटेड वेरिएंट्स भी पेश करेगी।

कुल मिलाकर, रिकॉर्ड बिक्री, मजबूत निर्यात और आक्रामक भविष्य की योजनाओं के साथ Hyundai Motor India भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *