NCP के दोनों गुटों के विलय पर अब भी सस्पेंस:शरद पवार मुंबई पहुंचे, सुनेत्रा पवार डिप्टी CM की शपथ लेकर बारामती लौटीं

NCP के दोनों गुटों के विलय पर अब भी सस्पेंस:शरद पवार मुंबई पहुंचे, सुनेत्रा पवार डिप्टी CM की शपथ लेकर बारामती लौटीं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार रविवार सुबह बारामती से मुंबई के लिए रवाना हो गए, जबकि अजित पवार की पत्नी और डिप्टी CM सुनेत्रा पवार बारामती लौट आईं। शरद पवार अपने भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के चार दिन बाद मुंबई पहुंचे हैं। शपथ लेने के बाद लौटीं सुनेत्रा
सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई में डिप्टी CM की शपथ लेने के बाद पुणे जिले के बारामती स्थित अपने आवास लौट आईं। मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि शरद पवार और सुनेत्रा पवार के बीच कोई मुलाकात या बातचीत हुई या नहीं। वहीं, शरद पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को बजट सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गईं। शरद पवार से मिले अजित के बेटे पार्थ
शनिवार को अजित पवार के बेटे पार्थ ने बारामती के गोविंदबाग आवास पर शरद पवार से मुलाकात की थी। इस दौरान सुप्रिया सुले, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार और युगेंद्र पवार भी मौजूद थे। इस मुद्दे पर प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि नारहरी जिरवाल जैसे नेता एकजुटता की अपील कर रहे हैं। 12 फरवरी को होने वाला था विलय
एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि अजित पवार ने 12 फरवरी को एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की घोषणा करने की तारीख तय की थी। शरद पवार ने संकेत दिया कि अजित पवार के निधन के बाद अब एनसीपी (एसपी) और एनसीपी के बीच विलय प्रक्रिया में अड़चन आ सकती है। सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझसे कोई चर्चा नहीं हुई। यह फैसला पार्टी ने स्वयं लिया होगा। प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने पहल की होगी और संभव है कि पार्टी के भीतर ही यह निर्णय लिया गया हो। ये खबर भी पढ़ें: शरद पवार बोले-अजित चाहते थे कि दोनों NCP एक हों:सब कुछ तय था, 12 फरवरी को ऐलान होना था; बारामती में घर पर बैठक हुई महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर शरद पवार ने शनिवार को कहा, ‘यह अजित पवार की भी इच्छा थी। इसे जरूर पूरा होना चाहिए।’ शरद ने कहा कि अजित, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय के बारे में बातचीत शुरू की थी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *