कमरे में ले जाकर युवती से बलात्कार, सहेली और उसके साथी पर केस दर्ज

कमरे में ले जाकर युवती से बलात्कार, सहेली और उसके साथी पर केस दर्ज

उदयपुर। एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवती ने एक महिला सहित दो जनों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

रिपोर्ट में लिखा कि उसकी पहचान रेखा नामक महिला से है। गत 27 जनवरी शाम को रेखा ने कहा कि वह उदयपुर से बाहर जा रही है। ऐसे में उसने उसके साथ रहने वाले रामलाल के लिए खाना बनाने के लिए कमरे पर पहुंचने को कहा।

विश्वास पर आकर रात 9 बजे रामलाल की बाइक पर बैठाकर अपने साथ कमरे पर ले गया। रेखा के कमरे पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थी कि रामलाल ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा।

रसोई में पड़ा चाकू दिखाकर कहा कि शोर किया तो चाकू मार देगा। फिर उसने मुंह दबाकर चाकू की नोंक पर बलात्कार किया। उसने रातभर कमरे से नहीं जाने दिया। सुबह 6 बजे जैसे-तैसे भागकर निकली तो रामलाल ने पीछा किया और रास्ते में रोककर धमकाने लगा।

भयभीत होकर वह घटना के बारे में किसी को नहीं बता सकी। फिर हिम्मत जुटाकर रेखा को घटना बताई तो उसने भी मुंह नहीं खोलने की बात कही। पीड़िता ने अगले दिन परिजनों को घटना के बारे में बताया तो थाने जाकर केस दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *