पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने साधा AAP पर निशाना:मोहित बोले- युवाओं को रोजगार देने में विफल रहे सीएम, पूछा- 4 साल में क्या किया

पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने साधा AAP पर निशाना:मोहित बोले- युवाओं को रोजगार देने में विफल रहे सीएम, पूछा- 4 साल में क्या किया

पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगामी विदेशी दौरे से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने और उद्योग स्थापित करने में विफल रही है। मोहिंद्रा ने कहा कि, चार साल तक सत्ता में रहने के बावजूद, AAP सरकार पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और नए उद्योग स्थापित करने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने दावा किया कि अब सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में विदेशी दौरों के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और AAP सरकार से तीन महत्वपूर्ण सवाल पूछे। पहला, पिछले चार सालों में सरकार क्या कर रही थी और निवेश तथा उद्योग की बात करने के लिए अब तक इंतजार क्यों किया गया? सबसे बड़े निवेश सम्मेलन में पंजाब का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं : मोहित दूसरा, दुनिया के सबसे बड़े निवेश सम्मेलन ‘दावोस’ में पंजाब का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं किया गया, जबकि सरकार वैश्विक निवेश लाने को लेकर गंभीर होने का दावा करती है? तीसरा, मुख्यमंत्री के जापान दौरे के बाद जमीन पर क्या बदलाव आया, कितने नए उद्योग लगे, कितनी फैक्ट्रियां शुरू हुईं और पंजाब के युवाओं को कितनी नौकरियां मिलीं? मोहिंद्रा ने इन विदेशी दौरों को जनता के पैसे से किए जा रहे सैर-सपाटा करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इन दौरों का कोई हिसाब-किताब देने को तैयार नहीं है। श्वेत पत्र जारी करने की मांग उन्होंने मांग की कि AAP सरकार अब तक किए गए सभी विदेशी दौरों के बाद किए गए निवेश के दावों पर एक श्वेत पत्र (White Paper) जारी करे। मोहिंद्रा ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन दावों का वास्तविक स्थिति में क्या हुआ। मोहिंद्रा ने कहा कि, “पंजाब के युवाओं को भाषण और फोटो-ऑप नहीं, बल्कि रोजगार, उद्योग और भविष्य की ठोस योजना चाहिए।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *