IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, सेमीफाइनल के लिए जोर लगाएगी भारतीय टीम, देखें प्लेइंग 11

IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, सेमीफाइनल के लिए जोर लगाएगी भारतीय टीम, देखें प्लेइंग 11

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला है। हार उन्हें सेमीफाइनल के दौड़ से बाहर कर देगी। वहीं, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इस वजह से टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। 

India U19 vs Pakistan U19, Under 19 World Cup 2026: अंडर-19 विश्व कप 2026 का सुपर-सिक्स मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।

पाकिस्तान को सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा

यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला है। हार उन्हें सेमीफाइनल के दौड़ से बाहर कर देगी। वहीं, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इस वजह से टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तान को सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को 200 रन पर रोकना होगा और लक्ष्य को करीब 31.5 ओवर में हासिल करना होगा। वहीं अगर लक्ष्य 251 रन का होता है, तो पाकिस्तान को करीब 33.2 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी।

भारत ने अबतक शानदार क्रिकेट खेला है

भारत अंडर19 अब तक बहुत बढ़िया रहा है। भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाज़ अभिज्ञान कुंडू ने संयम और सटीकता के साथ टीम को संभाला है। शानदार स्ट्रोक-मेकर वैभव सूर्यवंशी ने अग्रेसिव और सोचे-समझे शॉट्स से टॉप ऑर्डर को हिला दिया है, जबकि हेनिल पटेल समय पर ब्रेकथ्रू और स्मार्ट वैरिएशन से विरोधी बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना बन गए हैं। कैप्टन आयुष म्हात्रे ने अपनी टीम को स्ट्रैटेजी और हिम्मत के साथ तैयार किया है, जिससे यह पक्का होता है कि इंडिया की लगातार जीत का सिलसिला बना रहे और हर मैच के साथ युवा खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस बढ़ता रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), हम्जा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसान, अली हसन बलोच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *