मधेपुरा शहर में शनिवार रात करीब दस बजे सार्वजनिक बड़ी दुर्गा स्थान के समीप स्थित मुंबई फैशन कॉर्नर नामक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुकान पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई। दुकान से उठती ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान बंद कर पास के घर में खा रहे थे खाना दुकान मालिक राजेश प्रसाद केसरी ने बताया कि वह दुकान बंद कर पास के घर में खाना खा रहे थे। तभी आसपास के लोगों ने शोर मचाया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। बाहर निकलकर देखा तो दुकान धू-धू कर जल रही थी। आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कर्मचारी या ग्राहक नहीं थे मौजूद उन्होंने बताया कि दुकान में नए सीजन के कपड़े, ब्रांडेड शर्ट, पैंट समेत अन्य महंगे परिधान रखे थे, जो पूरी तरह नष्ट हो गए। सौभाग्य से आग लगने के समय दुकान में कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद से दुकान मालिक और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजेश प्रसाद केसरी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। मधेपुरा शहर में शनिवार रात करीब दस बजे सार्वजनिक बड़ी दुर्गा स्थान के समीप स्थित मुंबई फैशन कॉर्नर नामक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुकान पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई। दुकान से उठती ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान बंद कर पास के घर में खा रहे थे खाना दुकान मालिक राजेश प्रसाद केसरी ने बताया कि वह दुकान बंद कर पास के घर में खाना खा रहे थे। तभी आसपास के लोगों ने शोर मचाया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। बाहर निकलकर देखा तो दुकान धू-धू कर जल रही थी। आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कर्मचारी या ग्राहक नहीं थे मौजूद उन्होंने बताया कि दुकान में नए सीजन के कपड़े, ब्रांडेड शर्ट, पैंट समेत अन्य महंगे परिधान रखे थे, जो पूरी तरह नष्ट हो गए। सौभाग्य से आग लगने के समय दुकान में कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद से दुकान मालिक और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजेश प्रसाद केसरी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।


