NEET छात्रा दुष्कर्म-हत्या मामला:पप्पू यादव ने जारी किया नया वीडियो, बोले-हॉस्टल वार्डन नीतू मैडम को पकड़ने से सच्चाई सामने आएगी

NEET छात्रा दुष्कर्म-हत्या मामला:पप्पू यादव ने जारी किया नया वीडियो, बोले-हॉस्टल वार्डन नीतू मैडम को पकड़ने से सच्चाई सामने आएगी

पटना में NEET छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सियासत और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव इस मामले को लेकर लगातार सक्रिय हैं। अब उन्होंने शम्भू गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा एक और चौंकाने वाला ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है। इस नए वीडियो में पप्पू यादव की बातचीत शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक दूसरी नाबालिग छात्रा के पिता से हुई है। करीब चार मिनट के इस वीडियो में कई ऐसे खुलासे सामने आए हैं, जिनसे हॉस्टल प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खास तौर पर हॉस्टल की वार्डन नीतू का नाम चर्चा में आ गया है। पप्पू यादव का सवाल– शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की नीतू मैडम कौन हैं? वीडियो साझा करते हुए सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की नीतू मैडम कौन है? जरा सुनिए उसी हॉस्टल में रहने वाली एक बच्ची के पिता द्वारा किया गया खुलासा। आखिर रात 10 बजे क्या पूछने आई थीं? जब हॉस्टल की लड़कियां खुद से कपड़े साफ करती हैं तो उस लड़की की चादर संचालक द्वारा धुलवाने का क्या राज है? पटना पुलिस की निकम्मी व्यवस्था का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है।’ छात्रा के पिता का आरोप–रात 10 बजे अचानक हॉस्टल पहुंचीं वार्डन वीडियो में दूसरी छात्रा के पिता बताते हैं कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल की वार्डन नीतू ने 5 तारीख की रात करीब 10 बजे अचानक हॉस्टल में सभी लड़कियों को उठाकर उनकी “जांच” शुरू कर दी। छात्रा के पिता के अनुसार, नीतू मैडम बच्चों से पूछ रही थीं कि सब ठीक है या नहीं, तबीयत ठीक है या नहीं। मेरी बेटी ने उनसे सवाल किया कि मैडम आप तो रात में कभी आती नहीं हैं, आज क्यों आई हैं? मेरी बेटी ने यह बात मुझे दो दिन बाद बताई। छात्रा के पिता-पहले कभी नहीं आईं, उसी रात क्यों पहुंचीं? दूसरी लड़की के पिता ने कहा कि, ‘उनकी बेटी पिछले एक साल से हॉस्टल में रह रही है, लेकिन इस दौरान वार्डन नीतू कभी भी रात में हॉस्टल जांच के लिए नहीं आई थीं। पहली बार उसी दिन रात 10 बजे आईं। नीतू मैडम उसी बिल्डिंग में भी नहीं रहती थीं। वह दूसरी बिल्डिंग में रहती थीं, जो करीब डेढ़ सौ मीटर दूर है। फिर रात के 10–10:15 बजे उस हॉस्टल में आने का क्या मतलब था? पिता का शक–घटना पहले ही हो चुकी थी दूसरी छात्रा के पिता ने आशंका जताई कि जिस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई, वह घटना रात में 10 बजे से पहले ही घट चुकी थी और हॉस्टल प्रशासन को इसकी जानकारी थी। इसी वजह से नीतू मैडम रात में हॉस्टल आकर सभी लड़कियों को चेक कर रही थीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नीतू मैडम को पकड़ने से ही सच्चाई सामने आएगी। चादर धोने का मामला भी संदिग्ध बातचीत के दौरान एक और अहम खुलासा सामने आया। पीड़िता की चादर हॉस्टल स्टाफ द्वारा धोए जाने का मुद्दा उठाते हुए पिता ने कहा कि, हॉस्टल में रहने वाली सभी लड़कियां अपनी चादर खुद धोती हैं, लेकिन यह पहली बार हुआ कि पीड़ित लड़की की चादर हॉस्टल स्टाफ ने धोई। यह कहीं न कहीं सबूत मिटाने की कोशिश हो सकती है। पुलिस जांच पर भी उठे सवाल पप्पू यादव ने इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आरोप और गवाहों के बयान सामने आने के बावजूद अब तक वार्डन नीतू का नाम जांच के दायरे में क्यों नहीं आया, यह समझ से परे है। पटना में NEET छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सियासत और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव इस मामले को लेकर लगातार सक्रिय हैं। अब उन्होंने शम्भू गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा एक और चौंकाने वाला ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है। इस नए वीडियो में पप्पू यादव की बातचीत शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक दूसरी नाबालिग छात्रा के पिता से हुई है। करीब चार मिनट के इस वीडियो में कई ऐसे खुलासे सामने आए हैं, जिनसे हॉस्टल प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खास तौर पर हॉस्टल की वार्डन नीतू का नाम चर्चा में आ गया है। पप्पू यादव का सवाल– शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की नीतू मैडम कौन हैं? वीडियो साझा करते हुए सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की नीतू मैडम कौन है? जरा सुनिए उसी हॉस्टल में रहने वाली एक बच्ची के पिता द्वारा किया गया खुलासा। आखिर रात 10 बजे क्या पूछने आई थीं? जब हॉस्टल की लड़कियां खुद से कपड़े साफ करती हैं तो उस लड़की की चादर संचालक द्वारा धुलवाने का क्या राज है? पटना पुलिस की निकम्मी व्यवस्था का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है।’ छात्रा के पिता का आरोप–रात 10 बजे अचानक हॉस्टल पहुंचीं वार्डन वीडियो में दूसरी छात्रा के पिता बताते हैं कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल की वार्डन नीतू ने 5 तारीख की रात करीब 10 बजे अचानक हॉस्टल में सभी लड़कियों को उठाकर उनकी “जांच” शुरू कर दी। छात्रा के पिता के अनुसार, नीतू मैडम बच्चों से पूछ रही थीं कि सब ठीक है या नहीं, तबीयत ठीक है या नहीं। मेरी बेटी ने उनसे सवाल किया कि मैडम आप तो रात में कभी आती नहीं हैं, आज क्यों आई हैं? मेरी बेटी ने यह बात मुझे दो दिन बाद बताई। छात्रा के पिता-पहले कभी नहीं आईं, उसी रात क्यों पहुंचीं? दूसरी लड़की के पिता ने कहा कि, ‘उनकी बेटी पिछले एक साल से हॉस्टल में रह रही है, लेकिन इस दौरान वार्डन नीतू कभी भी रात में हॉस्टल जांच के लिए नहीं आई थीं। पहली बार उसी दिन रात 10 बजे आईं। नीतू मैडम उसी बिल्डिंग में भी नहीं रहती थीं। वह दूसरी बिल्डिंग में रहती थीं, जो करीब डेढ़ सौ मीटर दूर है। फिर रात के 10–10:15 बजे उस हॉस्टल में आने का क्या मतलब था? पिता का शक–घटना पहले ही हो चुकी थी दूसरी छात्रा के पिता ने आशंका जताई कि जिस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई, वह घटना रात में 10 बजे से पहले ही घट चुकी थी और हॉस्टल प्रशासन को इसकी जानकारी थी। इसी वजह से नीतू मैडम रात में हॉस्टल आकर सभी लड़कियों को चेक कर रही थीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नीतू मैडम को पकड़ने से ही सच्चाई सामने आएगी। चादर धोने का मामला भी संदिग्ध बातचीत के दौरान एक और अहम खुलासा सामने आया। पीड़िता की चादर हॉस्टल स्टाफ द्वारा धोए जाने का मुद्दा उठाते हुए पिता ने कहा कि, हॉस्टल में रहने वाली सभी लड़कियां अपनी चादर खुद धोती हैं, लेकिन यह पहली बार हुआ कि पीड़ित लड़की की चादर हॉस्टल स्टाफ ने धोई। यह कहीं न कहीं सबूत मिटाने की कोशिश हो सकती है। पुलिस जांच पर भी उठे सवाल पप्पू यादव ने इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आरोप और गवाहों के बयान सामने आने के बावजूद अब तक वार्डन नीतू का नाम जांच के दायरे में क्यों नहीं आया, यह समझ से परे है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *