भागलपुर में मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने आई झारखंड की एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के डॉ. डीपी सिंह के क्लिनिक के सामने हुई, जब एक अनियंत्रित टोटो (ई-रिक्शा) बिजली के पोल से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोटो तेज गति में था। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में टोटो की आगे वाली सीट पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के एसआई अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। घायल महिला को एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान झारखंड के सोनाटार निवासी सोबी देवी के रूप में हुई है। उनके पति बलदेव राय ने बताया कि वे मौनी अमावस्या पर परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए भागलपुर आए थे। स्नान के बाद वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद टोटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टोटो और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज गति से चलने वाले ई-रिक्शा और अन्य वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भागलपुर में मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने आई झारखंड की एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के डॉ. डीपी सिंह के क्लिनिक के सामने हुई, जब एक अनियंत्रित टोटो (ई-रिक्शा) बिजली के पोल से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोटो तेज गति में था। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में टोटो की आगे वाली सीट पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के एसआई अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। घायल महिला को एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान झारखंड के सोनाटार निवासी सोबी देवी के रूप में हुई है। उनके पति बलदेव राय ने बताया कि वे मौनी अमावस्या पर परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए भागलपुर आए थे। स्नान के बाद वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद टोटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टोटो और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज गति से चलने वाले ई-रिक्शा और अन्य वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


