भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। महिला का शव रेलवे ट्रैक की किनारे पड़ा था। मृतका की पहचान खगड़िया जिला के भदास निवासी सुनील शाह की पत्नी रेणु देवी (40) के तौर पर की गई। घटना कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित बलाहा रेलवे समपार फाटक के पास की है। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अप और डाइन लाइन पर बॉडी मिली है। शख्स का सिर धड़ से अलग हो गया है। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बहन प्रसाद बेचती थी मृतिका के भाई नारायणपुर निवासी रविंद्र कुमार शाह ने बताया कि मेरे भांजे ने फोन पर हादसे की सूचना दी। दिसके बाद मौं मौके पर पहुंचा। माघी पूर्णिमा के मेला को लेकर बहन यहां आई हुई थी, प्रसाद बेचने का काम करती थी। घटनास्थल के आसपास प्रसाद भी बिखरा हुआ था। बहनोई विकलांग हैं, भीख मांगने का काम करते हैं। मेरी बहन प्रसाद बेचती थी, जिससे घर चलता था। दो पुत्र उगन कुमार(16) और अमित कुमार(14) है। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। छानबीन में जुटी पुलिस स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल फाटक बंद होने पर हादसे बढ़े हैं। हर बिंदु पर पुलिस को तहकीकात की जरूरत है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की जांच की जाएगी। भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। महिला का शव रेलवे ट्रैक की किनारे पड़ा था। मृतका की पहचान खगड़िया जिला के भदास निवासी सुनील शाह की पत्नी रेणु देवी (40) के तौर पर की गई। घटना कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित बलाहा रेलवे समपार फाटक के पास की है। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अप और डाइन लाइन पर बॉडी मिली है। शख्स का सिर धड़ से अलग हो गया है। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बहन प्रसाद बेचती थी मृतिका के भाई नारायणपुर निवासी रविंद्र कुमार शाह ने बताया कि मेरे भांजे ने फोन पर हादसे की सूचना दी। दिसके बाद मौं मौके पर पहुंचा। माघी पूर्णिमा के मेला को लेकर बहन यहां आई हुई थी, प्रसाद बेचने का काम करती थी। घटनास्थल के आसपास प्रसाद भी बिखरा हुआ था। बहनोई विकलांग हैं, भीख मांगने का काम करते हैं। मेरी बहन प्रसाद बेचती थी, जिससे घर चलता था। दो पुत्र उगन कुमार(16) और अमित कुमार(14) है। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। छानबीन में जुटी पुलिस स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल फाटक बंद होने पर हादसे बढ़े हैं। हर बिंदु पर पुलिस को तहकीकात की जरूरत है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की जांच की जाएगी।


