CM Bhajanlal Gift : सीएम भजनलाल की जयपुर को भूमिगत पार्किंग की सौगात, अब हाईकोर्ट सर्कल से स्टेच्यू सर्कल तक जाम से मिलेगी राहत

CM Bhajanlal Gift : सीएम भजनलाल की जयपुर को भूमिगत पार्किंग की सौगात, अब हाईकोर्ट सर्कल से स्टेच्यू सर्कल तक जाम से मिलेगी राहत

CM Bhajanlal Gift : राजस्थान हाईकोर्ट के सामने भूमिगत पार्किंग की शनिवार को सौगात मिली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण व स्वर्ण जयंती समारोह में पार्किंग का लोकार्पण किया। अब हाईकोर्ट सर्कल से स्टेच्यू सर्कल तक भगवानदास रोड (जनपथ) पर लगने वाले जाम से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। सड़क पर खड़े होने वाले वाहन अब पार्किंग में खड़े हो सकेंगे।

समारोह में सीएम भजनलाल ने रिमोट का बटन दबाकर पार्किंग का लोकार्पण किया और इससे मिलने वाली बड़ी राहत के बारे में बताया। 2 स्तरीय इस भूमिगत पार्किंग में 511 चार पहिया और 190 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग में 7 लिफ्ट की सुविधा भी है। पार्किंग को तीन भागों में विभाजित किया गया है। पार्किंग में वाहन चालक भवानीसिंह मार्ग से प्रवेश कर सकेंगे, जबकि भगवानदास रोड से निकास करेंगे। निकास गेट हाईकोर्ट के सामने से होगा।

प्रमुख कार्यालय होने से वाहनों का दबाव ज्यादा

पार्किंग शुरू होने से अम्बेडकर सर्कल और स्टैच्यू सर्कल के बीच यातायात सुगम होगा। अभी सड़क पर वाहन खड़े होने से वाहनचालकों के आवागमन के लिए जगह कम मिलती थी। इस सड़क पर हाईकोर्ट, सचिवालय, आयकर विभाग, कृषि पंत भवन स्थित है, जिनमें रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है, जिससे बड़ी संख्या में वाहन आने से जाम लग जाता था।

वहीं इन कार्यालयों में कार्मिकों का भी इसी मार्ग से आवागमन होता है। ऐसे में सुबह-शाम जाम की परेशानी अधिक बढ़ जाती थी।

खास क्यों है ये पार्किंग

1- 511 चार पहिया हो सकेंगे एक साथ खड़े
2- 190 दो पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता
3- 60 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई भूमिगत पार्किंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *