कोलकाता के रेस्टोरेंट में मटन की जगह बीफ परोसा:यूट्यूबर ने बनाया वीडियो; BJP बोली- बंगाल में हिंदुओं को जबरन बीफ खिलाया जा रहा

कोलकाता के रेस्टोरेंट में मटन की जगह बीफ परोसा:यूट्यूबर ने बनाया वीडियो; BJP बोली- बंगाल में हिंदुओं को जबरन बीफ खिलाया जा रहा

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक रेस्टोरेंट में मटन की जगह बीफ परोसने का मामला सामने आया है। बंगाली यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सायक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि उन्होंने मटन स्टेक ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें बीफ स्टेक परोस दिया या। उन्होंने बीफ को मटन समझकर खा लिया। सायक चक्रवर्ती शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्क स्ट्रीट स्थित एक पब-रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। उन्होंने एक मटन स्टेक ऑर्डर किया था। कुछ देर बाद वेटर एक और प्लेट लेकर आया और कहा कि यह मटन स्टेक है। तब सायक को शक हुआ कि पहले परोसा गया स्टेक मटन नहीं था। सायक ने जब वेटर से सवाल किया तो उसने दावा किया कि दो स्टेक ऑर्डर किए गए थे। एक मटन और एक बीफ। हालांकि सायक का कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक मटन स्टेक ऑर्डर किया था। स्टाफ ने माफी मांगते हुए गलती मानी सायक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट किया। वीडियो में सायक वेटर से बहस करते और जवाब मांगते दिख रहे हैं। रेस्टोरेंट मैनेजर और वेटर वीडियो में माफी मांगते नजर आते हैं। वीडियो में सायक यह कहते भी सुने गए कि वह ब्राह्मण हैं। इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद पार्क स्ट्रीट पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया। वेटर शेख नासिरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी बोली- यह हिंदुओं की आस्था को कुचलने का मामला बीजेपी आईटी हेड अमित मालवीय ने X पर सायक का वीडियो पोस्टर करते हुए लिखा कि बांग्लादेश की तरह पश्चिम बंगाल में भी हिंदुओं को जबरन गोमांस खिलाया जा रहा है। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई छिटपुट घटना नहीं है, बल्कि चेतावनी है। अगर ममता बनर्जी और टीएमसी 2026 में सत्ता में वापस आती हैं, तो यह अपवाद नहीं रहेगा, बल्कि आम बात हो जाएगी। यह पसंद या खानपान की आदतों का मामला नहीं है, बल्कि हिंदुओं की आस्था और विश्वासों को पूरी तरह से कुचलने का मामला है। ममता बनर्जी प्रशासन पश्चिम बंगाल में गायों की तस्करी और अवैध हत्या पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रहा है। सायक बोले- मेरा इरादा सांप्रदायिक माहौल बनाने का नहीं था वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सायक पर सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप लगाया और उन्हें BJP एजेंट तक कहा। इसके बाद सायक ने पहला वीडियो डिलीट कर दूसरा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने किसी भी राजनीतिक या सांप्रदायिक मंशा से इनकार किया। सायक ने कहा कि मेरा किसी तरह का हिंदू-मुस्लिम दंगा भड़काने का इरादा नहीं है। मेरे मुस्लिम दोस्त हैं, मैं ईद भी मनाता हूं। मेरा कंटेंट हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देता है। सायक ने यह भी कहा कि उन्हें वेटर से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। अगर वेटर हिंदू भी होता, तब भी मैं यही सवाल पूछता कि क्या आप अनजाने में बीफ खा लेंगे? अगर ऐसी गलतियों पर सवाल नहीं उठेंगे, तो भविष्य में और लोगों के साथ ऐसा हो सकता है। ——– ये खबर भी पढ़ें… शाह बोले- बंगाल में SIR से घुसपैठिए बाहर होंगे:जो रह जाएंगे उनको भाजपा का CM निकाल देगा; ये साल TMC को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने का है गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में कहा कि, ममता सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। बंगाल के लोग TMC को उखाड़ फेकेंगे। इनकी विदाई का समय आ गया है। ममता जी को SIR का जितना विरोध करना हैं कर लें। मतदाता सूची से घुसपैठियों को निकालना ही पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *