लोकसभा में पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर बिहार भाजपा ने व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी का उद्देश्य है कि बजट की घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उसकी योजनाओं की जानकारी सीधे गांव, गली और आम जनता तक पहुंचे। ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से जुड़ सकें और उनका वास्तविक लाभ उठा सकें। भाजपा का मानना है कि जब तक बजट की योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगी, तब तक विकास का लक्ष्य अधूरा रहेगा। इसी सोच के तहत बिहार भाजपा ने बजट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। चार सदस्यीय टीम करेगी पूरे अभियान की निगरानी बजट से जुड़े सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों की निगरानी के लिए पार्टी ने चार सदस्यीय समन्वय टीम गठित की है। इसमें पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और पार्टी प्रवक्ता प्रीति शेखर को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम पूरे राज्य में चलने वाले बजट अभियान की मॉनिटरिंग करेगी। मंडल स्तर तक बजट भाषण सुनने की व्यवस्था प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि आज संसद में वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जाने वाले बजट भाषण को सामूहिक रूप से देखने और सुनने के लिए मंडल स्तर तक व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत निर्धारित स्थलों पर टीवी सेट के माध्यम से केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि आम लोग सीधे बजट भाषण से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दरभंगा में बजट भाषण सुनेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना में और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुजफ्फरपुर में गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बजट भाषण सुनेंगे। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव भागलपुर में और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार गया में आयोजित बड़े कार्यक्रम में लोगों के साथ बजट भाषण सुनने की अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। राजनीति नहीं, जनहित उद्देश्य भाजपा ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य राजनीतिक लाभ नहीं, बल्कि जनहित है। जनता को योजनाओं की सही जानकारी देकर उन्हें उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करना ही भाजपा का लक्ष्य है, ताकि सरकारी संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए प्रदेश स्तर के नेताओं को जिलों का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि अभियान जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू हो सके। बजट पर संवाद और विचार-विमर्श कार्यक्रम बजट के बाद पार्टी द्वारा संवाद कार्यक्रमों की भी श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय बजट के विभिन्न पहलुओं पर युवा, विद्यार्थी, किसान, महिला, श्रमिक, व्यापारी और बजट विशेषज्ञों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। 2 से 10 फरवरी तक जिला स्तरीय कार्यक्रम 2 फरवरी से 10 फरवरी तक राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय सरकार के मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर और जिला परिषद प्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और बजट पर संवाद कार्यक्रम आयोजित कर बजट की प्रमुख योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी चलेगा बजट अभियान केंद्रीय बजट से संबंधित सभी कार्यक्रमों, जन प्रतिक्रियाओं और गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया जाएगा,।ताकि डिजिटल माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों तक बजट की जानकारी पहुंच सके। दानिश इकबाल ने कहा कि, ‘भाजपा का उद्देश्य है कि बजट केवल एक घोषणा-पत्र बनकर न रह जाए, बल्कि विकास की योजनाएं सीधे आम जनजीवन से जुड़ें। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को भी अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। यह जनसंपर्क अभियान न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश में चलाया जा रहा है।’ लोकसभा में पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर बिहार भाजपा ने व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी का उद्देश्य है कि बजट की घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उसकी योजनाओं की जानकारी सीधे गांव, गली और आम जनता तक पहुंचे। ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से जुड़ सकें और उनका वास्तविक लाभ उठा सकें। भाजपा का मानना है कि जब तक बजट की योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगी, तब तक विकास का लक्ष्य अधूरा रहेगा। इसी सोच के तहत बिहार भाजपा ने बजट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। चार सदस्यीय टीम करेगी पूरे अभियान की निगरानी बजट से जुड़े सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों की निगरानी के लिए पार्टी ने चार सदस्यीय समन्वय टीम गठित की है। इसमें पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और पार्टी प्रवक्ता प्रीति शेखर को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम पूरे राज्य में चलने वाले बजट अभियान की मॉनिटरिंग करेगी। मंडल स्तर तक बजट भाषण सुनने की व्यवस्था प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि आज संसद में वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जाने वाले बजट भाषण को सामूहिक रूप से देखने और सुनने के लिए मंडल स्तर तक व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत निर्धारित स्थलों पर टीवी सेट के माध्यम से केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि आम लोग सीधे बजट भाषण से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दरभंगा में बजट भाषण सुनेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना में और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुजफ्फरपुर में गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बजट भाषण सुनेंगे। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव भागलपुर में और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार गया में आयोजित बड़े कार्यक्रम में लोगों के साथ बजट भाषण सुनने की अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। राजनीति नहीं, जनहित उद्देश्य भाजपा ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य राजनीतिक लाभ नहीं, बल्कि जनहित है। जनता को योजनाओं की सही जानकारी देकर उन्हें उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करना ही भाजपा का लक्ष्य है, ताकि सरकारी संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए प्रदेश स्तर के नेताओं को जिलों का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि अभियान जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू हो सके। बजट पर संवाद और विचार-विमर्श कार्यक्रम बजट के बाद पार्टी द्वारा संवाद कार्यक्रमों की भी श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय बजट के विभिन्न पहलुओं पर युवा, विद्यार्थी, किसान, महिला, श्रमिक, व्यापारी और बजट विशेषज्ञों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। 2 से 10 फरवरी तक जिला स्तरीय कार्यक्रम 2 फरवरी से 10 फरवरी तक राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय सरकार के मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर और जिला परिषद प्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और बजट पर संवाद कार्यक्रम आयोजित कर बजट की प्रमुख योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी चलेगा बजट अभियान केंद्रीय बजट से संबंधित सभी कार्यक्रमों, जन प्रतिक्रियाओं और गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया जाएगा,।ताकि डिजिटल माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों तक बजट की जानकारी पहुंच सके। दानिश इकबाल ने कहा कि, ‘भाजपा का उद्देश्य है कि बजट केवल एक घोषणा-पत्र बनकर न रह जाए, बल्कि विकास की योजनाएं सीधे आम जनजीवन से जुड़ें। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को भी अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। यह जनसंपर्क अभियान न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश में चलाया जा रहा है।’


