रोज 100 से कम टिकट काटने वाले रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर बंद होंगे

रोज 100 से कम टिकट काटने वाले रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर बंद होंगे

पटना जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर कम होंगे। जिस काउंटर पर रोज 100 से कम टिकट कट रहे हैं, उन्हें बंद किया जाएगा। इसके लिए दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, धनबाद और डीडीयू रेलमंडल द्वारा रिजर्वेशन काउंटरों का सर्वे किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि लगातार 10-15 दिन तक औसतन कितने टिकट कटे हैं। दरअसल, यात्री रोजाना 85 से 95 फीसदी टिकट ऑनलाइन कटा रहे हैं। काउंटर से 10-15 फीसदी टिकट ही कट रहे हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुकिंग में भारी वृद्धि हुई है। बंद होने वाले काउंटरों पर कार्यरत कर्मियों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि हर साल रिजर्वेशन काउंटरों का रिव्यू किया जाता है। देखा जाता है कि किस काउंटर से रोजाना कितने टिकट कट रहे हैं। इसके बाद कोई निर्णय लिया जाता है। पटना जंक्शन पर 10 साल में 15 काउंटर बंद हो गए : पटना जंक्शन से सफर करने वाले 97 फीसदी यात्री ऑनलाइन रिजर्वेशन टिकट कटा रहे हैं। रोजाना करीब 40000 टिकट ऑनलाइन कटते हैं। इनमें करीब 3 फीसदी ही काउंटर से कटते हैं। यहां पिछले 10 साल में 15 काउंटर हटाए गए हैं। मेन हॉल में अभी 10 काउंटर हैं, जिनपर चार-पांच यात्री ही रहते हैं। तत्काल के समय ही भीड़ लगती है। पटना जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर कम होंगे। जिस काउंटर पर रोज 100 से कम टिकट कट रहे हैं, उन्हें बंद किया जाएगा। इसके लिए दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, धनबाद और डीडीयू रेलमंडल द्वारा रिजर्वेशन काउंटरों का सर्वे किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि लगातार 10-15 दिन तक औसतन कितने टिकट कटे हैं। दरअसल, यात्री रोजाना 85 से 95 फीसदी टिकट ऑनलाइन कटा रहे हैं। काउंटर से 10-15 फीसदी टिकट ही कट रहे हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुकिंग में भारी वृद्धि हुई है। बंद होने वाले काउंटरों पर कार्यरत कर्मियों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि हर साल रिजर्वेशन काउंटरों का रिव्यू किया जाता है। देखा जाता है कि किस काउंटर से रोजाना कितने टिकट कट रहे हैं। इसके बाद कोई निर्णय लिया जाता है। पटना जंक्शन पर 10 साल में 15 काउंटर बंद हो गए : पटना जंक्शन से सफर करने वाले 97 फीसदी यात्री ऑनलाइन रिजर्वेशन टिकट कटा रहे हैं। रोजाना करीब 40000 टिकट ऑनलाइन कटते हैं। इनमें करीब 3 फीसदी ही काउंटर से कटते हैं। यहां पिछले 10 साल में 15 काउंटर हटाए गए हैं। मेन हॉल में अभी 10 काउंटर हैं, जिनपर चार-पांच यात्री ही रहते हैं। तत्काल के समय ही भीड़ लगती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *