दो पैसेंजर ट्रेनें 28 फरवरी तक पांच हॉल्ट पर रुकेंगी

दो पैसेंजर ट्रेनें 28 फरवरी तक पांच हॉल्ट पर रुकेंगी

2 फरवरी से होने वाली इंटर परीक्षा में करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। वहीं 17 फरवरी से होने वाली मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनकी सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा 2 से 28 फरवरी तक दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का दो मिनट का ठहराव पांच अतिरिक्त हॉल्ट पर दिया गया है। इनमें चंपापुर, सालिमपुर बिहार, करौटा, मंझौली ग्राम और बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट शामिल हैं। 63221/22 मोकामा-पटना-मोकामा मेमू और 53203/04 झाझा-दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर का ठहराव होगा। परीक्षा अवधि के दौरान सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन समय पर होगा, ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी लगाए जा सकते हैं। 63221 मोकामा-पटना मेमू : सुबह 6:17 बजे चंपापुर, 6:24 बजे सालिमपुर बिहार, 6:27 बजे करौटा, 6:30 बजे मंझौली ग्राम, 6:42 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट। 63222 पटना-मोकामा मेमू : शाम 6:51 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर, 7:03 बजे मंझौलीग्राम, 7:06 बजे करौटा, 7:09 बजे सालिमपुर बिहार, 7:15 बजे चंपापुर हॉल्ट। 53203 झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर : सुबह 6:32 बजे चंपापुर, 6:40 बजे सालिमपुर बिहार, 6:48 बजे मंझौली ग्राम, 7:02 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट। 53204 दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर : शाम 6:34 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर, 6:50 बजे मंझौली ग्राम, 6:58 बजे सालिमपुर बिहार, 7.05 बजे चंपापुर हॉल्ट। 2 फरवरी से होने वाली इंटर परीक्षा में करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। वहीं 17 फरवरी से होने वाली मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनकी सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा 2 से 28 फरवरी तक दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का दो मिनट का ठहराव पांच अतिरिक्त हॉल्ट पर दिया गया है। इनमें चंपापुर, सालिमपुर बिहार, करौटा, मंझौली ग्राम और बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट शामिल हैं। 63221/22 मोकामा-पटना-मोकामा मेमू और 53203/04 झाझा-दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर का ठहराव होगा। परीक्षा अवधि के दौरान सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन समय पर होगा, ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी लगाए जा सकते हैं। 63221 मोकामा-पटना मेमू : सुबह 6:17 बजे चंपापुर, 6:24 बजे सालिमपुर बिहार, 6:27 बजे करौटा, 6:30 बजे मंझौली ग्राम, 6:42 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट। 63222 पटना-मोकामा मेमू : शाम 6:51 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर, 7:03 बजे मंझौलीग्राम, 7:06 बजे करौटा, 7:09 बजे सालिमपुर बिहार, 7:15 बजे चंपापुर हॉल्ट। 53203 झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर : सुबह 6:32 बजे चंपापुर, 6:40 बजे सालिमपुर बिहार, 6:48 बजे मंझौली ग्राम, 7:02 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट। 53204 दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर : शाम 6:34 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर, 6:50 बजे मंझौली ग्राम, 6:58 बजे सालिमपुर बिहार, 7.05 बजे चंपापुर हॉल्ट।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *