प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (1 फरवरी) लुधियाना के हलवारा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। PM मोदी जालंधर से वर्जुअल माध्यम से ये उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर हलवारा एयरपोर्ट पर अफसर, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक व भाजपा नेता शामिल रहेंगे। हलवारा एयरपोर्ट बनाने का बीज मुख्यमंत्री रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बोया। उसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने इसके निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई और अब भगवंत मान ने इसे उड़ान भरने के लिए तैयार करवाया। हलवारा एयरपोर्ट तैयार होने में 7 साल लग गए। जमीन अधिग्रहण से लेकर एयरपोर्ट को शुरु करवाने तक प्रशासन को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने अलग-अलग स्तर पर समस्याओं का निराकरण करते हुए इस एयरपोर्ट तैयार करवाया। लुधियाना के ही साहनेवाल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स को उड़ान भरने में दिक्कत होती थी, जिसकी वजह लुधियाना में नया एयरपोर्ट बनाने की डिमांड हुई। आदमपुर में एयरपोर्ट निर्माण के बाद लुधियाना के कारोबारियों ने हलवारा में एयरपोर्ट बनाने की मांग की। 2018 में इसे मंजूरी मिली जो कि 2026 में कंप्लीट हुआ। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि एक मार्च से लुधियाना से दिल्ली के बीच फ्लाइट्स शुरु होंगी। डेली लुधियाना और दिल्ली के बीच 2 फ्लाइट चलेंगी। उसके बाद जैसे जैसे डिमांड बढ़ेगी वैसे वैसे अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू की जाएंगी। एयर इंडिया ने फ्लाइट शुरू करने के लिए लिखा पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने के बाद जल्दी ही यहां से फ्लाइट शुरू कर दी जाएंगी। एयर इंडिया की तरफ से लुधियाना से दिल्ली व अन्य शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए पत्र लिखा गया है। जैसे-जैसे यात्रियों की डिमांड होगी उसके हिसाब से बैंगलूरू, मुंबई, कोलकाता समेत सभी बड़े औद्योगिक शहरों में फ्लाइट शुरू की जाएंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इसके लिए अन्य एयरलाइंस के साथ भी बात कर रही है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए करना होगा इंतजार
लुधियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी डोमेस्टिक टर्मिनल का निर्माण किया गया है। जल्दी ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इंटरनेशनल टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण करेगी। उसके बाद इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शुरू कर दी जाएंगी। ग्लाडा और AAI का ज्वाइंट वैंचर है एयरपोर्ट
इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 51 फीसदी हिस्सेदारी है और पंजाब सरकार की 49 फीसदी है। पंजाब सरकार की तरफ से यह काम ग्लाडा ने करवाया है। इस तरह एयरपोर्ट ग्लाडा और एएआई का ज्वाइंट वेंचर है। LIAL करेगी एयरपोर्ट का संचालन
हलवारा एयरपोर्ट के निर्माण और प्रबंधन के लिए ‘लुधियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (LIAL) कंपनी बनाई गई है। इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में पंजाब सरकार के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी, ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी होंगे। एयरपोर्ट निर्माण पर खर्च की गई कुल राशि
टर्मिनल बिल्डिंग आदि के निर्माण पर लगभग ₹70 करोड़ के करीब खर्च हुआ। इसमें से ₹27 करोड़ मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग के लिए और ₹27 करोड़ विमानों के खड़े होने और टैक्सी-वे (Tarmac) के लिए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा एप्रोच रोड के निर्माण पर भी 10 करोड़ के करीब खर्च किए गए। वहीं 161.27 एकड़ जमीन के बदले किसानों को लगभग ₹39.40 करोड़ का मुआवजा वितरित किया गया। किसानों को प्रति एकड़ मुआवजा लगभग ₹20.61 लाख (पुनर्वास भत्ते सहित) तय किया गया था। हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फायदे…. हलवारा एयरपोर्ट के लिए किसने क्या किया.. कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व CM: हलवारा एयरपोर्ट के विजन और एग्रीमेंट (2018-2021) का श्रेय पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को जाता है। उन्होंने लुधियाना के इंडस्ट्रियलिस्ट्स की मांग पर केंद्र से बात की। दिसंबर 2018 में कैबिनेट ने AAI के साथ MoU साइन किया और 161.27 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कराया। नींव तो रखी गई, लेकिन काम की रफ्तार सुस्त रही। चरणजीत चन्नी, पूर्व CM: छोटे से कार्यकाल में चरणजीत सिंह चन्नी ने इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया। नवंबर 2021 में उन्होंने मौके पर जाकर बाउंड्री वॉल का काम शुरू कराया। दावा किया गया कि जल्द उड़ानें शुरू होंगी, लेकिन चुनावों के चलते फाइलें फिर ठंडे बस्ते में चली गईं। भगवंत मान, CM पंजाब: भगवंत मान सरकार ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता पर लिया। फंड की कमी को दूर करने के लिए 47 करोड़ रुपए की विशेष ग्रांट जारी की गई। टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रोच रोड और लाइटिंग का ज्यादातर काम इसी कार्यकाल में पूरा हुआ। संजीव अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री: राज्य सभा सदस्य रहते हुए संजीव अरोड़ा ने केंद्र सरकार के मंत्रियों से एयरपोर्ट निर्माण के लिए संपर्क करते रहे। यही नहीं संजीव अरोड़ा लगातार एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण कार्य का जायजा लेने हलवारा जाते रहे। रवनीत बिट्टू, केंद्रीय राज्य मंत्री: रवनीत सिंह बिट्टू ने सांसद रहते हुए और बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर लगातार बातचीत की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों व सेना के अफसरों से तालमेल करके इस काम को आगे बढ़ाया। उन्हाेंने भी कई बार निर्माण कार्य का जायजा लिया। एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में क्या हुआ
हलवारा एयरपोर्ट से लुधियाना-दिल्ली की पहली फ्लाइट:कैप्टन ने की शुरुआत, चन्नी ने लगाई दीवार, मान-बिट्टू ने उड़ान को किया तैयार; PM आज उद्घाटन करेंगे


