शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

सरायकेला| गम्हरिया प्रखंड की शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना की।अपने संबोधन में सुब्रता महतो ने कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और अविस्मरणीय है। उन्होंने लगभग 37 वर्षों तक शिक्षा विभाग में सेवा दी, जिसे उन्होंने अपने जीवन का अहम और गौरवपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं बेहतर हुई हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने विभागीय सहकर्मियों के सहयोग और स्नेह के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि टीमवर्क के बिना किसी भी लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरायकेला| गम्हरिया प्रखंड की शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना की।अपने संबोधन में सुब्रता महतो ने कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और अविस्मरणीय है। उन्होंने लगभग 37 वर्षों तक शिक्षा विभाग में सेवा दी, जिसे उन्होंने अपने जीवन का अहम और गौरवपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं बेहतर हुई हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने विभागीय सहकर्मियों के सहयोग और स्नेह के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि टीमवर्क के बिना किसी भी लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *