महाराष्ट्र के मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंचीं। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के घर हैं। ये घटना रात करीब 3 बजे हुई। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामले पर अभी रोहित शेट्टी या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले में अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


