लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक शराबी और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तेतरहाट थाना प्रभारी इलू उपाध्याय ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने तेंतरहाट बाजार में छापेमारी कर तेतरहाट निवासी रामचंद्र साव के पुत्र विक्रम कुमार को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया। आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके खिलाफ शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी क्रम में पुलिस ने खैरी गांव से वारंटी मुकेश यादव को भी गिरफ्तार किया। मुकेश यादव, खैरी गांव निवासी लोकल यादव का पुत्र है और उसके खिलाफ पूर्व से न्यायालय का वारंट जारी था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक शराबी और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तेतरहाट थाना प्रभारी इलू उपाध्याय ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने तेंतरहाट बाजार में छापेमारी कर तेतरहाट निवासी रामचंद्र साव के पुत्र विक्रम कुमार को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया। आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके खिलाफ शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी क्रम में पुलिस ने खैरी गांव से वारंटी मुकेश यादव को भी गिरफ्तार किया। मुकेश यादव, खैरी गांव निवासी लोकल यादव का पुत्र है और उसके खिलाफ पूर्व से न्यायालय का वारंट जारी था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


