राजेपुर में नकली टाटा नमक का भंडाफोड़:तीन हजार से अधिक पैकेट जब्त, दुकानदार-गोदाम संचालकों पर FIR

राजेपुर में नकली टाटा नमक का भंडाफोड़:तीन हजार से अधिक पैकेट जब्त, दुकानदार-गोदाम संचालकों पर FIR

साहेबगंज के राजेपुर ओपी अंतर्गत परसौनीनाथ फुलवरिया चौक पर नकली टाटा नमक के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। शनिवार को टाटा लीगल सेल और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में डुप्लीकेट टाटा नमक बरामद किया गया। इस दौरान करीब तीन हजार से अधिक नकली टाटा नमक के पैकेट जब्त किए गए। यह कार्रवाई टाटा लीगल सेल के सर्किल ऑफिसर अंजन कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने जगरनाथ चौधरी के गोदाम सहित आसपास की 10 दुकानों पर छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लीगल सेल के अधिकारियों ने बताया कि बाजार में लंबे समय से नकली टाटा नमक की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। बरामद सभी नकली पैकेटों को जब्त कर लिया गया है। राजेपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी दी कि इस मामले में संबंधित दुकानदारों और गोदाम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नकली नमक की सप्लाई का स्रोत क्या है और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साहेबगंज के राजेपुर ओपी अंतर्गत परसौनीनाथ फुलवरिया चौक पर नकली टाटा नमक के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। शनिवार को टाटा लीगल सेल और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में डुप्लीकेट टाटा नमक बरामद किया गया। इस दौरान करीब तीन हजार से अधिक नकली टाटा नमक के पैकेट जब्त किए गए। यह कार्रवाई टाटा लीगल सेल के सर्किल ऑफिसर अंजन कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने जगरनाथ चौधरी के गोदाम सहित आसपास की 10 दुकानों पर छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लीगल सेल के अधिकारियों ने बताया कि बाजार में लंबे समय से नकली टाटा नमक की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। बरामद सभी नकली पैकेटों को जब्त कर लिया गया है। राजेपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी दी कि इस मामले में संबंधित दुकानदारों और गोदाम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नकली नमक की सप्लाई का स्रोत क्या है और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *