T20 World Cup 2026: USA की टीम में पाकिस्तान के तीन, भारतीय मूल के 9 खिलाड़ी, इस गुजरती क्रिकेटर को मिली कप्तानी

T20 World Cup 2026: USA की टीम में पाकिस्तान के तीन, भारतीय मूल के 9 खिलाड़ी, इस गुजरती क्रिकेटर को मिली कप्तानी

USA Squad, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सभी टीमों ने अपने – अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 में जगह बनाने वाली यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) ने भी टीम का ऐलान कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस टीम में एक भी अमरीकी मूल का खिलाड़ी नहीं है।

9 भारतीय मूल के खिलाड़ी स्क्वाड में

इस टीम में 9 भारतीय मूल, तीन पाकिस्तानी मूल, एक श्रीलंका और दो दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हैं। यूएसए की कप्तानी गुजारत के क्रिकेटर मोनांक पटेल के हाथों में ही है। वहीं भारतीय मूल के शुभम रंजन, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, साईतेजा मुक्कामाला , संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुष केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर टीम में शामिल हैं। पाकिस्तानी मूल के अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शायन जहांगीर को स्क्वाड में मौका मिला है। एंड्रीज गौस और शैडली वैन शल्कविक दक्षिण अफ्रीकी मूल के खिलाड़ी हैं।

श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल खेलने वाले जयसूर्या भी टीम में

वहीं टीम में श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके शेहान जयसूर्या भी खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछेल वर्ल्ड कप में अमेरिका के बल्लेबाज़ आरोन जोन्स ने जलवा बिखेरा था। लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते उन्हें इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सस्पेंड कर दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए USA का स्क्वाड

USA का स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर , साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुष केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *