सचेंडी में खनन गाड़ियां रोककर मांगी 5 लाख की रंगदारी:आरोपियों ने पुलिस से की झड़प, पीड़ितों ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत

सचेंडी में खनन गाड़ियां रोककर मांगी 5 लाख की रंगदारी:आरोपियों ने पुलिस से की झड़प, पीड़ितों ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत

कानपुर के सचेंडी में दबंगों ने खनन की गाड़ियों क़ो रोककर उनको आगे बढ़ने से रोक दिया। गाड़ी के ड्राइवर ने इसकी सूचना गाड़ी मालिकों क़ो दी। सूचना पर गाड़ी मालिक मौके पर पहुँचे और सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस क़ो दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ज़ब खनन की परमिशन होने की बात कही तो आरोपी पुलिस से भिड़ गए थे। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की मगर कार्रवाई ना होने पर शनिवार क़ो पुलिस आयुक्त से मिले और न्याय की गुहार लगाई। पहले भी गाड़ी निकलने क़ो लेकर हुआ था विवाद सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौर निवासी ज्ञानवेन्द्र सिंह, विनय सिंह और राहुल सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर मिट्टी खनन कार्य में पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल से मिलकर घटना की शिकायत की है। पीड़ितों के ने बताया कि रायपुर कठार की करीब पांच बीघा जमीन से मिट्टी खनन की अनुमति जिलाधिकारी से मिली है ,जो 12 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक वैध है। आरोप है कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर गाड़ियां रोक दीं और पांच लाख रुपये की मांग की। कुछ दिन पहले ईश्वरीगंज में आरोपियों का पुलिस से झड़प करते एक वीडियो भी प्रचलित हुआ था। पीड़ितों ने बताया कि आरोपित पहले भी रंगदारी वसूल चुके है।जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।फिलहाल पीड़ितों ने पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में मिट्टी खनन क़ो लेकर विवाद है पूर्व में भी मिट्टी खनन क़ो लेकर विवाद हो चुका है। शनिवार क़ो एक पक्ष पुलिस आयुक्त से मिला है। पुलिस आयुक्त महोदय के आदेश के बाद कार्रवाई कि जायेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *