शेखपुरा में ई-रिक्शा पलटा, 4 छात्र घायल:एक छात्र गंभीर, पावापुरी रेफर; डायल 112 ने अस्पताल में भर्ती कराया

शेखपुरा में ई-रिक्शा पलटा, 4 छात्र घायल:एक छात्र गंभीर, पावापुरी रेफर; डायल 112 ने अस्पताल में भर्ती कराया

शेखपुरा में शनिवार रात रामगढ़-गुररा गांव के बीच छात्रों से भरा एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इस दुर्घटना में चार छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घायलों में सातवीं कक्षा का छात्र छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहोशी की हालत में हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। छोटू कुमार गुररा गांव निवासी सागर रंबल का बेटा है। इसी गांव के अन्य घायल छात्रों में सौरभ कुमार, गौरव कुमार और कल्लू कुमार शामिल हैं। राजगीर और नालंदा के वार्षिक परिभ्रमण पर गए थे घायल सौरभ कुमार ने बताया कि सभी छात्र मिडिल स्कूल गगौर से राजगीर और नालंदा के वार्षिक परिभ्रमण पर गए थे। परिभ्रमण के बाद बस ने गुररा गांव के सभी छात्रों को घर जाने के लिए रामगढ़ मोड़ पर उतार दिया था। वहां से घर वापस आने के लिए उन्होंने ई-रिक्शा लिया था। रामगढ़ मोड़ से घर लौटते समय ई-रिक्शा चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे वाहन खड्ड में जा गिरा और सभी छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 पुलिस के कांस्टेबल दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने पुलिस वाहन से सभी घायल छात्रों को सदर अस्पताल पहुंचाया ताकि उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। शेखपुरा में शनिवार रात रामगढ़-गुररा गांव के बीच छात्रों से भरा एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इस दुर्घटना में चार छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घायलों में सातवीं कक्षा का छात्र छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहोशी की हालत में हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। छोटू कुमार गुररा गांव निवासी सागर रंबल का बेटा है। इसी गांव के अन्य घायल छात्रों में सौरभ कुमार, गौरव कुमार और कल्लू कुमार शामिल हैं। राजगीर और नालंदा के वार्षिक परिभ्रमण पर गए थे घायल सौरभ कुमार ने बताया कि सभी छात्र मिडिल स्कूल गगौर से राजगीर और नालंदा के वार्षिक परिभ्रमण पर गए थे। परिभ्रमण के बाद बस ने गुररा गांव के सभी छात्रों को घर जाने के लिए रामगढ़ मोड़ पर उतार दिया था। वहां से घर वापस आने के लिए उन्होंने ई-रिक्शा लिया था। रामगढ़ मोड़ से घर लौटते समय ई-रिक्शा चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे वाहन खड्ड में जा गिरा और सभी छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 पुलिस के कांस्टेबल दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने पुलिस वाहन से सभी घायल छात्रों को सदर अस्पताल पहुंचाया ताकि उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *