1 फरवरी से बदल जाएगी आपकी ड्राइविंग का गणित, FASTag हुआ आसान, लेकिन CNG बिगाड़ सकती है सफर का बजट?

1 फरवरी से बदल जाएगी आपकी ड्राइविंग का गणित, FASTag हुआ आसान, लेकिन CNG बिगाड़ सकती है सफर का बजट?

1 February 2026 New Rules: कल यानी 1 फरवरी 2026 की सुबह देशवासियों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रही है। एक तरफ जहां वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी, वहीं दूसरी ओर सड़क पर दौड़ने वाली आपकी गाड़ी से लेकर आपकी रसोई तक के नियम और कीमतें बदलने जा रही हैं। ऑटो सेक्टर और आम आदमी की जेब पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है।

FASTag: अब KYC का झंझट खत्म

NHAI ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। 1 फरवरी से FASTag के लिए आपको अलग से KYC वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं होगी।

क्या बदला: अब यह जिम्मेदारी बैंकों की होगी कि वे FASTag जारी करने से पहले ही वाहन की सभी जरूरी जांच और वेरिफिकेशन पूरी करें।

फायदा: टोल प्लाजा पर ब्लैकलिस्टेड या इनएक्टिव टैग की समस्या कम होगी और नया टैग लेना आसान हो जाएगा।

CNG और ईंधन: सफर होगा महंगा या सस्ता?

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 फरवरी को बजट भी है।

CNG/PNG: इनकी कीमतों में बदलाव की पूरी संभावना है। अगर दाम बढ़ते हैं, तो आपकी कार चलाने का प्रति किलोमीटर खर्च बढ़ जाएगा।

एविएशन फ्यूल: हवाई ईंधन के दाम बदलने से फ्लाइट टिकटों की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

LPG सिलेंडर: रसोई के बजट पर नजर

    रसोई गैस (LPG) की कीमतें भी कल सुबह अपडेट होंगी। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम 14.50 रुपये कम हुए थे। इस बार देखना होगा कि घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के मोर्चे पर राहत मिलती है या बोझ बढ़ता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *