डायल 112 ने 13 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाया:सीहोर में मानसिक रूप से कमजोर बालक गुलरपुरा में मिला था

डायल 112 ने 13 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाया:सीहोर में मानसिक रूप से कमजोर बालक गुलरपुरा में मिला था

सीहोर में डायल 112 की टीम ने एक 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बालक को उसके परिजनों से मिलाया है। बालक गुलरपुरा गांव में अकेला घूमता हुआ मिला था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित उसके पिता को सौंपा। यह घटना तब सामने आई जब डायल 112 लाडकुई को ग्राम गुलरपुरा से एक कॉल प्राप्त हुआ। कॉलर ने बताया कि गांव में एक अबोध बालक मानसिक रूप से विकलांग अवस्था में घूम रहा है और वह अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने बालक को अपनी सुरक्षा में लिया और उसे लाडकुई चौकी ले आई। चौकी में बालक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग किया गया। प्रयासों के बाद, 13 वर्षीय विशेष आवश्यकता वाले इस बालक के पिता सुखराम बनवारी, उम्र 40 साल, निवासी लाडकुई का पता चला। पुलिस ने बालक को सकुशल उसके पिता को सुपुर्द कर दिया। बालक के परिजनों, ग्रामवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डायल 112 सेवा की सराहना की और पुलिस स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्यवाही में आरक्षक राजाबाबू और चालक धर्मेंद्र की भूमिका सराहनीय रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *