मोतिहारी के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सरयुग चौक और गुलरिया गांव के बीच मुख्य सड़क पर हुई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे मोतिहारी से छौड़ादानो की ओर जा रही एक टेंपू और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा। टेंपू से बाइक टकरा गई
हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धपहर गांव निवासी रामसहाय यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। चंदन अपने मामा के घर मुरली गांव में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के समय चंदन छौड़ादानो बाजार से अपने मामा के घर मुरली लौट रहा था। इसी दौरान सरयुग चौक और गुलरिया गांव के बीच सामने से आ रही टेंपू से उसकी बाइक टकरा गई। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही
बाइक पर पीछे बैठे मुरली गांव निवासी शिवधर राय के पुत्र दीनानाथ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही छौड़ादानो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त टेंपू और बाइक को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद टेंपू चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मोतिहारी के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सरयुग चौक और गुलरिया गांव के बीच मुख्य सड़क पर हुई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे मोतिहारी से छौड़ादानो की ओर जा रही एक टेंपू और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा। टेंपू से बाइक टकरा गई
हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धपहर गांव निवासी रामसहाय यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। चंदन अपने मामा के घर मुरली गांव में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के समय चंदन छौड़ादानो बाजार से अपने मामा के घर मुरली लौट रहा था। इसी दौरान सरयुग चौक और गुलरिया गांव के बीच सामने से आ रही टेंपू से उसकी बाइक टकरा गई। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही
बाइक पर पीछे बैठे मुरली गांव निवासी शिवधर राय के पुत्र दीनानाथ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही छौड़ादानो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त टेंपू और बाइक को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद टेंपू चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


