अररिया में फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान:2 से 6 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

अररिया में फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान:2 से 6 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले फार्मर रजिस्ट्री के विशेष महाअभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में अररिया जिले में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने शेष किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि अररिया जिले के सभी किसान बंधुओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है, ताकि उन्हें भविष्य में सरकार द्वारा संचालित सभी कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ मिल सके। जिले में अब तक कुल 1,08,731 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका है। किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा जिले के सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री सुगमता से हो सके, इसके लिए दिनांक 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक एक विशेष महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री के लिए 85 दल गठित किए गए हैं, जो जिले के प्रत्येक वार्ड में जाएंगे। इस प्रकार, जिले में प्रतिदिन 765 वार्डों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संपन्न करते हुए 06 फरवरी तक योग्य किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। निराकरण संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को पूर्व सूचना देकर उन्हें वार्ड में निर्धारित तिथि को उपस्थित रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जमीन से संबंधित दस्तावेजों में त्रुटि के कारण किसी किसान की फार्मर रजिस्ट्री में कठिनाई आ रही हो, तो उसके त्वरित सुधार के लिए ‘परिमार्जन’ हेतु ऑनलाइन आवेदन कराया जाए। ऐसे आवेदनों का निराकरण संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसान द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराया जा सके। सभी किसान बंधुओं से आग्रह किया गया है कि जिस दिन उनके वार्ड में फार्मर रजिस्ट्री की टीम पहुंचे, वे अपने वार्ड में उपस्थित रहें और अपना-अपना फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले फार्मर रजिस्ट्री के विशेष महाअभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में अररिया जिले में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने शेष किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि अररिया जिले के सभी किसान बंधुओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है, ताकि उन्हें भविष्य में सरकार द्वारा संचालित सभी कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ मिल सके। जिले में अब तक कुल 1,08,731 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका है। किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा जिले के सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री सुगमता से हो सके, इसके लिए दिनांक 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक एक विशेष महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री के लिए 85 दल गठित किए गए हैं, जो जिले के प्रत्येक वार्ड में जाएंगे। इस प्रकार, जिले में प्रतिदिन 765 वार्डों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संपन्न करते हुए 06 फरवरी तक योग्य किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। निराकरण संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को पूर्व सूचना देकर उन्हें वार्ड में निर्धारित तिथि को उपस्थित रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जमीन से संबंधित दस्तावेजों में त्रुटि के कारण किसी किसान की फार्मर रजिस्ट्री में कठिनाई आ रही हो, तो उसके त्वरित सुधार के लिए ‘परिमार्जन’ हेतु ऑनलाइन आवेदन कराया जाए। ऐसे आवेदनों का निराकरण संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसान द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराया जा सके। सभी किसान बंधुओं से आग्रह किया गया है कि जिस दिन उनके वार्ड में फार्मर रजिस्ट्री की टीम पहुंचे, वे अपने वार्ड में उपस्थित रहें और अपना-अपना फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *