बेगूसराय में चाचा-चचेरे भाइयों ने पीटा; मौत:पत्नी बोली- 5KG जलावन के लिए मार डाला; इलाज के समय गई जान

बेगूसराय में चाचा-चचेरे भाइयों ने पीटा; मौत:पत्नी बोली- 5KG जलावन के लिए मार डाला; इलाज के समय गई जान

बेगूसराय में मात्र 5 किलो जलावन चुराकर जलाने का आरोप लगाते हुए चाचा और चचेरे भाइयों ने पीट-पीट कर एक युवक को अधमरा कर दिया। आज बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तेतराही पथराहा गांव की है। मृतक की पहचान पथराहा वार्ड नंबर-10 के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ के बेटे मोहम्मद जुबेर आलम (34) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर जुबेर के चाचा और चचेरे भाइयों ने फूस वाले घर के छप्पर पर रखा जलावन चुराकर जलाने का आरोप लगाते हुए पहले तो गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीट-पीट कर जुबेर को अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में उठाकर अस्पताल भेजा गया। जहां की आज इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मन्नू खातुन ने बताया कि जुबेर ट्रैक्टर चलाते थे। रात में वह लेट से 10-11 बजे घर आते थे। गुरुवार की रात मेरे चचेरा देवर घर के आगे आग जलाकर दारू पी रहा था। उसने अपनी मां से चुरा कर घर पर से जलावन उतार कर आग जलाया था। मेरे पति के आते ही बेवजह गाली-गलौज करने लगा, उसे गाली देने से मना किया। लेकिन वह गाली गलौज करता रहा। हम अपने पति को किसी तरह लेकर घर चले गए। फिर सुबह वह लोग मेरे घर पर गाली-गलौज करने लगा। आरोप लगाया कि हमने उसका जलावन चुराकर जलाया है। लेकिन हम लोग गैस पर खाना बनाते हैं। हमने इसका विरोध किया, तो फिर से गाली गलौज करने लगा। उसके बाद मारपीट करने लगा। लाठी-डंडा पत्थर से जमकर पिटाई की उस समय लोगों ने छुड़ा दिया तो मामला शांत हो गया था। फिर कल दोपहर में जुबेर काम करके घर लौटे, तो दरवाजे के बाहर ही लाठी-डंडा पत्थर से जमकर पिटाई कर दी। बच्चे लोग दौड़ कर आए तो घर में बताया फिर हम लोग पहुंचे, तो बाहर में जुबेर लहुलुहान हालत में पड़ हुआ था। छोटन, अली हसन और उनके बेटों ने मिलकर मारा है। 112 पर फोन करके सूचना दिया, तो पुलिस पहुंची और उठाकर खोदावंदपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर रहने पर कल शाम में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पूरी रात सदर अस्पताल में इलाज चला, लेकिन कोई सुधार नहीं हो सकता और आज इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस में लाश का पोस्टमार्टम कराया है। बेगूसराय में मात्र 5 किलो जलावन चुराकर जलाने का आरोप लगाते हुए चाचा और चचेरे भाइयों ने पीट-पीट कर एक युवक को अधमरा कर दिया। आज बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तेतराही पथराहा गांव की है। मृतक की पहचान पथराहा वार्ड नंबर-10 के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ के बेटे मोहम्मद जुबेर आलम (34) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर जुबेर के चाचा और चचेरे भाइयों ने फूस वाले घर के छप्पर पर रखा जलावन चुराकर जलाने का आरोप लगाते हुए पहले तो गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीट-पीट कर जुबेर को अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में उठाकर अस्पताल भेजा गया। जहां की आज इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मन्नू खातुन ने बताया कि जुबेर ट्रैक्टर चलाते थे। रात में वह लेट से 10-11 बजे घर आते थे। गुरुवार की रात मेरे चचेरा देवर घर के आगे आग जलाकर दारू पी रहा था। उसने अपनी मां से चुरा कर घर पर से जलावन उतार कर आग जलाया था। मेरे पति के आते ही बेवजह गाली-गलौज करने लगा, उसे गाली देने से मना किया। लेकिन वह गाली गलौज करता रहा। हम अपने पति को किसी तरह लेकर घर चले गए। फिर सुबह वह लोग मेरे घर पर गाली-गलौज करने लगा। आरोप लगाया कि हमने उसका जलावन चुराकर जलाया है। लेकिन हम लोग गैस पर खाना बनाते हैं। हमने इसका विरोध किया, तो फिर से गाली गलौज करने लगा। उसके बाद मारपीट करने लगा। लाठी-डंडा पत्थर से जमकर पिटाई की उस समय लोगों ने छुड़ा दिया तो मामला शांत हो गया था। फिर कल दोपहर में जुबेर काम करके घर लौटे, तो दरवाजे के बाहर ही लाठी-डंडा पत्थर से जमकर पिटाई कर दी। बच्चे लोग दौड़ कर आए तो घर में बताया फिर हम लोग पहुंचे, तो बाहर में जुबेर लहुलुहान हालत में पड़ हुआ था। छोटन, अली हसन और उनके बेटों ने मिलकर मारा है। 112 पर फोन करके सूचना दिया, तो पुलिस पहुंची और उठाकर खोदावंदपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर रहने पर कल शाम में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पूरी रात सदर अस्पताल में इलाज चला, लेकिन कोई सुधार नहीं हो सकता और आज इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस में लाश का पोस्टमार्टम कराया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *