जमुई में कट्टा-कारतूस के साथ युवक अरेस्ट:टाउन थाना क्षेत्र के जयहिंद धर्मशाला के पास से हुई गिरफ्तारी

जमुई में कट्टा-कारतूस के साथ युवक अरेस्ट:टाउन थाना क्षेत्र के जयहिंद धर्मशाला के पास से हुई गिरफ्तारी

जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के जयहिंद धर्मशाला के पास से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने उसे टाउन थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान अंबा निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूरज का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी लूटपाट के एक मामले में जेल जा चुका है। टाउन थाना पुलिस को शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जयहिंद धर्मशाला स्थित एक मोबाइल दुकान के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक की कमर से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के जयहिंद धर्मशाला के पास से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने उसे टाउन थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान अंबा निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूरज का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी लूटपाट के एक मामले में जेल जा चुका है। टाउन थाना पुलिस को शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जयहिंद धर्मशाला स्थित एक मोबाइल दुकान के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक की कमर से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *