शेखपुरा में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अरुण भारती, विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, डीडीसी संजय कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह अभियान नीति आयोग, भारत सरकार और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर आयोजित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों के तहत निर्धारित लक्ष्यों की संतृप्ति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना है। ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के बारे में विस्तार से बताया जिलाधिकारी शेखर आनंद ने अपने संबोधन में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले के विकास संकेतकों में तेजी से सुधार लाना और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित परफॉर्मेंस इंडिकेटर को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से समन्वित रूप से कार्य करने और इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में सफल बनाने पर बल दिया। जिले को विकसित बनाने के संयुक्त प्रयासों की सराहना की विधायक रणधीर कुमार सोनी ने जिले के सभी पदाधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा की और अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सांसद अरुण भारती ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शेखपुरा जिले को विकसित बनाने के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ गत 28 जनवरी को किया गया था। यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा, जिसके दौरान आकांक्षी जिलों एवं आकांक्षी प्रखंडों में विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया इस अवधि में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन, जल-स्वच्छता और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में संतृप्ति लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस जिले के आकांक्षी प्रखंडों में विकास के हर सूचकांक में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का माध्यम बनेगा, बल्कि जनता की सहभागिता के साथ जिले को समग्र विकास के पथ पर अग्रसर करेगा। इस अवसर पर एडीएम जांच, सिविल सर्जन,सहित,सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ,सीओ उपस्थित थें। शेखपुरा में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अरुण भारती, विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, डीडीसी संजय कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह अभियान नीति आयोग, भारत सरकार और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर आयोजित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों के तहत निर्धारित लक्ष्यों की संतृप्ति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना है। ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के बारे में विस्तार से बताया जिलाधिकारी शेखर आनंद ने अपने संबोधन में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले के विकास संकेतकों में तेजी से सुधार लाना और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित परफॉर्मेंस इंडिकेटर को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से समन्वित रूप से कार्य करने और इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में सफल बनाने पर बल दिया। जिले को विकसित बनाने के संयुक्त प्रयासों की सराहना की विधायक रणधीर कुमार सोनी ने जिले के सभी पदाधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा की और अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सांसद अरुण भारती ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शेखपुरा जिले को विकसित बनाने के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ गत 28 जनवरी को किया गया था। यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा, जिसके दौरान आकांक्षी जिलों एवं आकांक्षी प्रखंडों में विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया इस अवधि में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन, जल-स्वच्छता और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में संतृप्ति लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस जिले के आकांक्षी प्रखंडों में विकास के हर सूचकांक में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का माध्यम बनेगा, बल्कि जनता की सहभागिता के साथ जिले को समग्र विकास के पथ पर अग्रसर करेगा। इस अवसर पर एडीएम जांच, सिविल सर्जन,सहित,सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ,सीओ उपस्थित थें।


