भागलपुर में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ:तीन महीने में 6 प्रमुख संकेतकों को 100% करने का लक्ष्य, पदाधिकारियों-कर्मियों को सौंपी जिम्मेदारियां

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय में आज नीति आयोग की ओर से संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ट्रायसम भवन में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया गया, जिससे कार्यक्रम को व्यापक सहभागिता और समर्थन मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 जिले में 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत आने वाले तीन महीने में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि से संबंधित 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) को 100 प्रतिशत संतृप्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन, डोर-टू-डोर संपर्क, थीम आधारित गतिविधियां और नियमित समीक्षा की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। जनभागीदारी की भूमिका पर विशेष जोर दिया आकांक्षी ब्लॉक फैलो तान्या ने संपूर्णता अभियान 1.0 की उपलब्धियों की जानकारी दी और अभियान 2.0 की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने विभागीय समन्वय, फील्ड लेवल मॉनिटरिंग और जनभागीदारी की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा, तभी अभियान अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेगा। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। जनप्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मदद का आश्वासन दिया और अपने सुझाव साझा किए। प्रखंड कार्यालय परिसर में रंगोली भी बनाई गई, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। संजीवनी गंगा के संस्थापक मो. अयाज के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों ने प्रखंड कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक प्रभात फेरी निकालकर आम लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया। अंत में सभी विभागों ने टीम भावना के साथ काम करते हुए संपूर्णता अभियान 2.0 को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक मुरारी पासवान, प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, बीपीआरओ कामेश्वर नारायण, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रणब कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्कूली बच्चे एवं फ्रंटलाइन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय में आज नीति आयोग की ओर से संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ट्रायसम भवन में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया गया, जिससे कार्यक्रम को व्यापक सहभागिता और समर्थन मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 जिले में 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत आने वाले तीन महीने में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि से संबंधित 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) को 100 प्रतिशत संतृप्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन, डोर-टू-डोर संपर्क, थीम आधारित गतिविधियां और नियमित समीक्षा की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। जनभागीदारी की भूमिका पर विशेष जोर दिया आकांक्षी ब्लॉक फैलो तान्या ने संपूर्णता अभियान 1.0 की उपलब्धियों की जानकारी दी और अभियान 2.0 की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने विभागीय समन्वय, फील्ड लेवल मॉनिटरिंग और जनभागीदारी की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा, तभी अभियान अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेगा। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। जनप्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मदद का आश्वासन दिया और अपने सुझाव साझा किए। प्रखंड कार्यालय परिसर में रंगोली भी बनाई गई, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। संजीवनी गंगा के संस्थापक मो. अयाज के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों ने प्रखंड कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक प्रभात फेरी निकालकर आम लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया। अंत में सभी विभागों ने टीम भावना के साथ काम करते हुए संपूर्णता अभियान 2.0 को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक मुरारी पासवान, प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, बीपीआरओ कामेश्वर नारायण, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रणब कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्कूली बच्चे एवं फ्रंटलाइन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *