पंजाबी युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत:मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई, कहा था- जल्द घर आऊंगा; पिता रिटायर्ड फौजी

पंजाबी युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत:मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई, कहा था- जल्द घर आऊंगा; पिता रिटायर्ड फौजी

पंजाब के एक युवक की कनाडा में हर्ट अटैक से मौत हो गई। वह मोगा जिले के गांव तखानवद का रहने वाला था और 3 साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। कुछ दिन पहले ही उसे वर्क परमिट मिल गया था। बीते दिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह दवा लेने अस्पताल गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखजिंदर सिंह (26 साल) के नाम से हुई है। वह कनाडा के ब्रैम्पटन में रहता था। उसने अपनी मां से फोन पर आखिरी बार बात करते हुए कहा था कि वह जल्द ही 5 फरवरी को घर आएगा। पिता रिटायर्ड फौजी जानकारी के अनुसार, सुखजिंदर के पिता कैप्टन रेशम सिंह पूर्व फौजी हैं। नौकरी न मिलने पर सुखजिंदर और उनके बड़े भाई ने डेयरी फार्म का काम शुरू किया था। सुखजिंदर ने अच्छे भविष्य के लिए विदेश जाने का फैसला किया। सुखजिंदर सिंह के पिता ने बताया कि उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने दोनों बच्चों को पढ़ाया-लिखाया। छोटे बेटे सुखजिंदर ने विदेश जाने का फैसला किया। वह तीन साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। 5 फरवरी को घर आने वाला था सुखजिंदर उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले ही उसे वर्क परमिट मिला था और उसने अपनी मां को फोन पर बताया था कि 5 फरवरी को वह घर लौटेगा, जिसकी टिकट भी बुक कर ली गई थी। घर में बेटे के आने की खुशी का माहौल था, लेकिन किसे पता था कि यह खुशी पल भर में गहरे दुख में बदल जाएगी। कनाडा में कल पंजाबी दंपती के शव मिले थे उधर, इससे पहले 30 जनवरी को पंजाब के दंपती की संदिग्ध हालत में कनाडा के कैलगरी शहर में मौत हो गई थी। उनके शव घर में खून से लथपथ हालत में मिले। दावा किया गया था कि दोनों पति-पत्नी को गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की। पुलिस इस मामले में हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है। मृतकों की पहचान पत्नी जैस्मीन कौर और पति एकमवीर ​सिंह के नाम से हुई है, जो लुधियाना के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *