हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान 2 फरवरी से:दुर्गा मंदिर, पटेल नगर से होगा अभियान का शुभारंभ

हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान 2 फरवरी से:दुर्गा मंदिर, पटेल नगर से होगा अभियान का शुभारंभ

नगर में सनातन संस्कृति, परंपरा और हिंदू उत्सवों के संरक्षण-संवर्धन के उद्देश्य से सक्रिय हिंदू उत्सव समिति (रजि. 63) भोपाल द्वारा 2 फरवरी से सनातनी सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ रविवार को सुबह 11 बजे दुर्गा मंदिर, पटेल नगर भारत टॉकीज परिसर में होगा। समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत एक वर्ष में एक लाख नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भोपाल के हर वार्ड, हर बस्ती और हर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बल
समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक सनातनी नागरिकों को संगठन से जोड़कर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को संगठित व सशक्त बनाना है। सदस्यता के माध्यम से शहर में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और सेवा भाव को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। सदस्यता के लिए ये दस्तावेज जरूरी
सदस्यता लेने के इच्छुक लोगों को दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी (जिस पर स्वयं का मोबाइल नंबर लिखा हो) साथ लाना अनिवार्य होगा। सदस्यता शुल्क 700 रुपए निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा करने पर व्यक्ति समिति का सक्रिय आजीवन सदस्य बन सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *