बक्सर में सदर विधायक आनंद मिश्रा का पोस्टर फूंका:घायल दीपक गुप्ता को मदद न मिलने का आरोप, सरकारी वाहन पर कार्रवाई की मांग

बक्सर में सदर विधायक आनंद मिश्रा का पोस्टर फूंका:घायल दीपक गुप्ता को मदद न मिलने का आरोप, सरकारी वाहन पर कार्रवाई की मांग

बक्सर के वीर कुंवर सिंह चौक पर शुक्रवार को युवाओं ने सदर विधायक आनंद मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधायक का पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी घायल युवक दीपक गुप्ता को मदद न मिलने का आरोप लगा रहे थे और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बक्सर निवासी दीपक गुप्ता वाणिज्य कर विभाग के एक सरकारी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, दीपक के इलाज का खर्च अब तक चंदा जुटाकर चलाया जा रहा है। ई-रिक्शा चलाकर अपने घर का खर्च चलाते थे
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ओम जी यादव ने बताया कि दीपक गुप्ता एक गरीब परिवार से हैं और ई-रिक्शा चलाकर अपने घर का खर्च चलाते थे। उन पर तीन बहनों की जिम्मेदारी है। हादसे के बाद से परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। यादव ने आरोप लगाया कि सदर विधायक ने अब तक न तो घायल युवक का हालचाल लिया और न ही किसी प्रकार की मदद की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस सरकारी वाहन से दीपक घायल हुए, उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। सिविल सर्जन को धमकाने का वीडियो
ओम जी यादव ने विधायक पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों और स्टाफ पर दबाव बनाते हैं और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनवाते हैं। इससे अस्पताल कर्मी मानसिक दबाव में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सदर अस्पताल में सिविल सर्जन को सार्वजनिक रूप से धमकाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे एक जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के खिलाफ बताया गया। इस घटना के विरोध में कई लोगों ने काली पट्टी बांधकर भी प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दीपक गुप्ता के इलाज और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल चौक पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस मुस्तैद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। बक्सर के वीर कुंवर सिंह चौक पर शुक्रवार को युवाओं ने सदर विधायक आनंद मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधायक का पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी घायल युवक दीपक गुप्ता को मदद न मिलने का आरोप लगा रहे थे और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बक्सर निवासी दीपक गुप्ता वाणिज्य कर विभाग के एक सरकारी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, दीपक के इलाज का खर्च अब तक चंदा जुटाकर चलाया जा रहा है। ई-रिक्शा चलाकर अपने घर का खर्च चलाते थे
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ओम जी यादव ने बताया कि दीपक गुप्ता एक गरीब परिवार से हैं और ई-रिक्शा चलाकर अपने घर का खर्च चलाते थे। उन पर तीन बहनों की जिम्मेदारी है। हादसे के बाद से परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। यादव ने आरोप लगाया कि सदर विधायक ने अब तक न तो घायल युवक का हालचाल लिया और न ही किसी प्रकार की मदद की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस सरकारी वाहन से दीपक घायल हुए, उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। सिविल सर्जन को धमकाने का वीडियो
ओम जी यादव ने विधायक पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों और स्टाफ पर दबाव बनाते हैं और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनवाते हैं। इससे अस्पताल कर्मी मानसिक दबाव में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सदर अस्पताल में सिविल सर्जन को सार्वजनिक रूप से धमकाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे एक जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के खिलाफ बताया गया। इस घटना के विरोध में कई लोगों ने काली पट्टी बांधकर भी प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दीपक गुप्ता के इलाज और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल चौक पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस मुस्तैद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *