एपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल्स के खुलासों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स समेत कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के नाम इसमें सामने आए जिसके बाद हड़कंप मच गया। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर का नाम एपस्टीन फाइल्स से जुड़ गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार देर रात इस स्कैंडल से जुड़ी नई फाइलें जारी की हैं जिनमें दावा किया गया है कि मीरा नायर 2009 में यौन तस्करी के दोषी घिसलेन मैक्सवेल के घर पर आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थी।
एपस्टीन फाइल्स में सामने आया जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर का नाम, यौन तस्करी के दोषी के घर…


