कैथल में सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव में 35 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक के बड़े भाई ने मृतक की पत्नी और गांव के ही एक अन्य नशेड़ी युवक पर उसके भाई को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। इस संबंध में उसने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी व अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौबारे में लगाया था फंदा एक गांव निवासी व्यक्ति ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले उसके छोटे 35 वर्षीय भाई ने मकान में बने चौबारे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय उन्हें उसके भाई की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला, लेकिन अब गांव के ही उपरोक्त आरोपी ने उन्हें अपने साथ मृतक की पत्नी की अश्लील वीडियो दिखाई। कड़ी कार्रवाई की मांग तब जाकर उन्हें पता लगा कि मृतक की पत्नी और उपरोक्त नशेड़ी युवक ने ही उसके भाई को दोनों की अश्लील वीडियो दिखाकर मरने के लिए मजबूर किया था। शिकायतकर्ता ने मामले में दोनों मृतक की पत्नी व आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना के एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


