रायपुर में साइबर ठगों से बचने पुलिस की स्पेशल ट्रेनिंग:प्रोजेक्ट तेजस में कांस्टेबल बन रहे हैं कंप्यूटर एक्सपर्ट, थानों में होगी तैनाती

रायपुर में साइबर ठगों से बचने पुलिस की स्पेशल ट्रेनिंग:प्रोजेक्ट तेजस में कांस्टेबल बन रहे हैं कंप्यूटर एक्सपर्ट, थानों में होगी तैनाती

रायपुर कमिश्नरेट में साइबर ठगो से बचने के लिए पुलिस की स्पेशल ट्रेनिंग चल रही है। यह ट्रेनिंग जिला प्रशासन के सहयोग से आईटीआई सड्डू में आयोजित की जा रही है। इसके लिए प्रोजेक्ट तेजस चालू किया गया है। ये 23 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में चल रहा है। साइबर अपराध, ऑनलाइन कामकाज और डिजिटल रिकॉर्ड की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। यह कांस्टेबल अलग-अलग थानों में तैनात होकर पुलिस का ऑनलाइन रिकॉर्ड भी मेंटेन करेंगे। एक्सपर्ट सीखा रहे हैं कंप्यूटर
आईटीआई रायपुर के प्राचार्य नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षक राघवेन्द्र सिन्हा द्वारा दिया जा रहा है। इसमें कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, एमएस ऑफिस, डेटा एंट्री, ऑनलाइन रिपोर्टिंग और डिजिटल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। आगे अन्य सुरक्षा बलों को भी मिलेगा लाभ प्राचार्य ने बताया कि प्रोजेक्ट तेजस के तहत आगे चलकर पुलिस के साथ-साथ CRPF, CISF और BSF के जवानों को भी कंप्यूटर और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे जवानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *